LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: जहानाबाद जेल में तैनात महिला सिपाही ने की आत्महत्या, एक महीने में तीसरी घटना, अब तक 3 पुलिसकर्मियों ने की खुदकुशी, मचा हड़कंप

Bihar News: जहानाबाद जेल में तैनात महिला सिपाही ने की आत्महत्या कर ली है। महिला सिपाही कटिहार की रहने वाली थी। महिला सिपाही के आत्महत्या की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है 1 महीने में यह तीसरी घटना है।

आत्महत्या
महिला सिपाही ने की खुदकुशी - फोटो : social media

Bihar News: बिहार के जहानाबाद से हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है। जहानाबाद जेल में तैनात महिला सिपाही ने खुदकुशी कर ली है। इस घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। दरअसल, जहानाबाद में एक महीने के अंदर यह तीसरी आत्महत्या की घटना है। पहले वाणावर पर्यटक थाना में तैनात एक दारोगा परमेश्वर पासवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। दूसरी घटना शहर के पुलिस लाइन थी है जहां सिपाही बिनोद चौधरी ने गोली मारकर आत्म हत्या कर ली, अब जेल में महिला सिपाही ने बड़ा कदम उठा लिया है। जहानाबाद के काको मंडल कारा में तैनात महिला सिपाही ने गले में फांसी लगाकर बैरेक में आत्महत्या कर ली। 

महिला सिपाही ने की खुदकुशी 

इस घटना से पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि एक महीने के भीतर जहानाबाद में इस तरह की यह तीसरी घटना घट गई है। मृत महिला कॉन्स्टेबल की पहचान कटिहार निवासी शिवानी के रूप में हुई है। घटना की सूचना परिजनों को दी गयी है। सूचना मिलने के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतका पिछले एक साल से मंडल कारा काको में तैनात थी। हालांकि  आत्महत्या के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

Diarch GO

जेल प्रशासन में मचा हड़कंप 

पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के आने के बाद अन्य जानकारी ली जाएगी। घटना की सूचना के बाद जिले के डीएम एसपी के साथ वरीय पुलिस पदाधिकारी जेल में पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गए हैं। गौरतलब है कि जहानाबाद जिले में एक महीने के अंदर यह तीसरी घटना है। जब पुलिस विभाग के लोग आत्महत्या कर रहे हैं। पहली घटना वाणावर पर्यटक थाना क्षेत्र में एक एएसआई परमेश्वर पासवान पिछले 21 अप्रैल को थाना के क्वार्टर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया थावहीं दूसरी घटना विगत चार दिन पूर्व 11 मई को जहानाबाद पुलिस लाइन में सिपाही बिनोद चौधरी ने अपने बैरक में अपने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। 

एक महीने के अंदर तीसरी घटना 

वहीं बीते दिन यानी 13 मई को यह तीसरी घटना मंडल कारा में घटी है। एक महीने के अंदर घटी तीसरी घटना से पुलिस विभाग के अधिकारी भी हैरान हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर जिले में इस तरह की घटना पिछले एक महीने में तीन-तीन घटनाएं क्यों और कैसे घट रही है। आखिर इसके पीछे वजह क्या है?.. इस मामले में पुलिस के कोई भी बड़े अधिकारी अभी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। वही सदर अस्पताल पहुंचे घोसी विधायक रामबली सिंह यादव ने कहा है कि जिले में पुलिस कर्मी का आत्म हत्या करना काफी दुखदाई है इसकी जांच होनी चाहिए।

NSIT
Nsmch

जहानाबाद से रितेश कुमार की रिपोर्ट