LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar news: मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भगदड़, 12 लोग जलते अग्निकुंड में गिरे, एक दर्जन लोग झुलसे

Bihar news: जमुई में चैती दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भगदड़ में 12 लोग जलते अग्निकुंड में गिर गए। इस घटना में करीब एक दर्जन लोग झुलस गए...

Maa Durga idol
मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भगदड़- फोटो : Reporter

Bihar news: जमुई से एक दुखद घटना सामने आई है। जिले के गिद्धौर प्रखंड स्थित मौरा गांव में सोमवार की रात चैती दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के समय भगदड़ मच गई। बताया जाता है कि भगदड़ के कारण लगभग बारह लोग पूजा स्थल पर बने जलते अग्निकुंड में गिर गए। इस दुर्घटना में करीब एक दर्जन लोग झुलस गए, जिनमें नौ लोगों को मामूली चोटें आईं हैं, जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से जल गईं। 

करीब एक दर्जन लोग झुलस गए। जिसमें 9 लोग मामूली रूप से घायल हुए है। जबकि तीन महिला जलते कुंड में गिरने से बुरी तरह झुलस गई है। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जहां एक को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।

इन गंभीर रूप से घायल महिलाओं में मौरा गांव की रेणु देवी, उनकी मां मुलखी देवी और एक अन्य महिला शामिल हैं। तीनों को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां 70 वर्षीय एक वृद्ध महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।

NSIT
Nsmch

सुमित सिंह की रिपोर्ट