LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Accident In Jamui: जमुई में स्कोर्पियो ने मारी हाईवा को टक्कर, तीन लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर

स्कॉर्पियो व हाईवा ट्रक में जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कार्पियो पर सवार दो लोगों की मौत मौके हो गई जबकि एक व्यक्ति की मौत अस्पताल जाने के क्रम में हुई।

havoc of speed
रफ्तार का कहर- फोटो : Reporter

Accident In Jamui: जमुई के सिकंदरा शहर के मुख्य चौराहे पर मंगलवार की सुबह तिलक से लौट रही स्कॉर्पियो और हाईवा ट्रक के बीच भयंकर टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी गंभीर थी कि स्कॉर्पियो में सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति को नवादा ले जाने के बाद उसकी भी मौत हो गई। इसके अलावा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका उपचार नजदीकी अस्पताल में किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवादा जिले के कुंज गांव से एक स्कॉर्पियो में छह लोग सवार होकर लखीसराय जिले के कजरा थाना क्षेत्र के अरवां गांव में तिलक के लिए गए थे। अरवां गांव से तिलक करने के बाद लौटते समय, सुबह लगभग 3:00 बजे लखीसराय रोड से नवादा रोड में प्रवेश करते समय, जमुई से शेखपुरा की ओर तेज गति से बालू लेकर जा रही हाईवा ट्रक ने स्कॉर्पियो को बाईं ओर से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भयंकर थी कि सिकंदरा चौक के निकट मिडिल स्कूल के गेट को तोड़ते हुए स्कॉर्पियो स्कूल के परिसर में प्रवेश कर गई। इस भयानक घटना में स्कॉर्पियो में सवार रोह थाना क्षेत्र के कुंज गांव के निवासी वीरेंद्र सिंह और रमाकांत सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। 

वहीं, गंभीर रूप से घायल अरुण सिंह को तुरंत इलाज के लिए नवादा भेजा गया, लेकिन नवादा पहुंचने पर उनकी भी मृत्यु हो गई। इस घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों की पहचान विपिन सिंह, वीरेंद्र सिंह और कृपा शंकर गौरव के रूप में की गई है। यह ज्ञात हो कि सिकंदरा शहर का यह प्रमुख चौराहा अत्यंत खतरनाक है। इस घटना से पूर्व भी इस चौराहे पर कई दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

रिपोर्ट- सुमित सिंह