LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Pragati Yatra: प्रगति यात्रा पर कल जमुई पहुंचेंगे सीएम, 900 करोड़ की देंगे सौगात

सीएम नीतीश कुमार कल प्रगति यात्रा के अंतर्गत जमुई का दौरा करेंगे। सीएम यहां लगभग 900 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिसमें 58 योजनाओं का उद्घाटन और 16 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

Pragati Yatra
प्रगति यात्रा पर कल जमुई पहुंचेंगे सीएम- फोटो : Reporter

Pragati Yatra: जमुई में प्रगति यात्रा को लेकर सीएम नीतीश कुमार 7 फरवरी को जमुई आएंगे और लगभग 900 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। जिसमें 58 योजनाओं का उद्घाटन और 16 योजनाओं का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। ऐसे में जिला प्रशासन और जिला पुलिस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर युद्ध स्तर से काम कर रही है। 

 जिलाधिकारी अभिलाष शर्मा और एसपी मदन कुमार आनंद कार्यक्रम स्थल से लेकर बैरकेडिंग और हेलीपैड तक सारी व्यवस्थाओं का जायजा खुद  ले रहे हैं। जमुई के लोगों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जमुई में आगमन है और लगभग 900 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन होना है। 

कल सुबह 11:00 बजे सीएम नीतीश गढ़ी थाना क्षेत्र के धावाटांड़ मैदान में हेलीकॉप्टर से लैंड करेंगे और 43 मिनट तक गढ़ी डैम के पास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। जिसके बाद पुनः 11:58 में उनका हेलीकॉप्टर जमुई सदर प्रखंड के गरसंडा पंचायत के सोनपे मैदान में उतरेगा और यहां पर भी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास CM नीतीश कुमार द्वारा किया जाएगा। जिसमें महिला कॉलेज, महिला थाना, श्रम विभाग का कार्यालय आदि शामिल होगा। 

NSIT
Nsmch

जिसके बाद समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में बिहार सरकार की चलाई जा रही योजनाओं को लेकर जिले के पदाधिकारियों के साथ मैराथन बैठक की जाएगी। फिर शाम करीब 3:15 में सीएम नीतीश कुमार जमुई से पटना के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

सुमित सिंह की रिपोर्ट