LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Pragati Yatra : जमुई जिला को मिली 890 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, सीएम नीतीश ने किया 74 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास

प्रगति यात्रा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जमुई जिले को एक साथ कई सौगात दिया है. जमुई जिले के दौरे में सीएम नीतीश ने एक साथ जिले के विकास के लिए कई योजनाओं की घोषणा की.

Pragati Yatra
Pragati Yatra- फोटो : news4nation

Pragati Yatra : मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने शुक्रवार को प्रगति यात्रा के चौथे चरण में जमुई जिले के आदर्श महिला थाना परिसर में 89088.02776 लाख रुपये की कुल 74 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसमें 7640.52698 लाख रुपये की 58 योजनाओं का उद्घाटन और 81447.50076 लाख रुपये की 16 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने आज जमुई जिला में विभिन्न जगहों पर विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खैरा प्रखंड के लघुआर मंदिर का हवाई सर्वेक्षण किया। हवाई सर्वेक्षण के पश्चात् वे ढावांटाँड़ ग्राम में बने हेलीपैड पर उतरे। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने गरही डैम में जलाश्य मात्सियिकी विकास योजना के अंतर्गत केज-कल्चर का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित अपर किउल जलायश योजना के विस्तारीकरण एवं पक्कीकरण तथा प्रस्तावित गरही लघुआर सड़क एवं पुल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री ने गरही डैम के पास इको पर्यटन स्थल को विकसित करने हेतु प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे इको पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करें और इसका बेहतर ढंग से सौंदर्गीकरण करायें ताकि यहां आने वाले लोग पर्यटकीय सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

आदर्श महिला थाना परिसर

मुख्यमंत्री ने आदर्श महिला थाना परिसर में नवनिर्मित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिला थाना का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया और नवनिर्मित थाना भवन के विभिन्न भागों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने 554.54 लाख रुपए की लागत से राजकीय महिला डिग्री कॉलेज, जमुई का शिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने राजकीय महिला डिग्री कॉलेज के विभिन्न भागों का जायजा लिया और इसके संबंध में जानकारी ली।

NSIT
Nsmch

मुख्यमंत्री ने ग्राम शिकहरिया के मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के उ‌द्घाटन का निरीक्षण किया एवं बच्चों से मिलकर उनका उत्साहवर्द्धन किया। मुख्यमंत्री ने ग्राम सोनपै में 9.90 लाख रुपए लागत से बने खेल मैदान का उदघाट्न किया। उद्घाटन के पश्चात् खेल मैदान के निरीक्षण करने के दौरान वहां उपस्थित खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मैदान बहुत अच्छा बना है। आप लोग पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद में भी भाग लें।

मुख्यमंत्री ने खेल मैदान के बगल में 35.50 लाख रुपए लागत से जल-जीवन-हरियाली अभियान अंतर्गत निर्मित तालाब का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने तालाब का निरीक्षण करते हुये कहा कि तालाब की गहराई को और बढ़ाएं, इसके सौंदर्गीकरण को मेंटेन रखें। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने ग्राम सोनपै में 467.76 लाख रुपए लागत से नवनिर्मित संयुक्त श्रम भवन का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर इसका उद्घाटन किया और इसके विभिन्न भागों का निरीक्षण भी किया।

सीएम ने किया निरीक्षण

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने आदर्श महिला थाना परिसर में विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, श्रम संसाधन विभाग, समाज कल्याण विभाग, परिवहन विभाग और शिक्षा विभाग के स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, स्टार्टअप योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, जिला गव्य विकास योजना, देशी गौ पालन योजना, मुख्यमंत्री निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (अत्याचार) निवारण अधिनियम, आयुष्मान कार्ड और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लाभार्थियों को सांकेतिक चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल की चाबी भी प्रदान की। उन्होंने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत लाभार्थियों को 2 करोड़ रुपये तथा बिहार लघु उद्यमी योजना के 164 लाभार्थियों को 1 करोड़ 64 लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत अनुदानित ई-रिक्शा के लाभुकों को भी चाबी प्रदान किया।


जीविका दीदियों की सराहना 

मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदियों द्वारा जीविकोपार्जन हेतु की जा रही विभिन्न गतिविधियों एवं उत्पादों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने 2,314 स्वयं सहायता समूह को 8 करोड़ 85 लाख रुपये, 9,010 स्वयं सहायता समूह को 61 करोड़ 32 लाख रुपये तथा 933 जीविका दीदी लाभार्थियों को 4 करोड़ 27 लाख रुपए का सांकेतिक चेक प्रदान किया। साथ ही जीविका दीदियों के स्टॉल पर लगाए गए विभिन्न उत्पादों को देखा और उनसे बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 में जब हमलोगों को बिहार में काम करने का मौका मिला तो हमने देखा कि यहां स्वयं सहायता समूहों की संख्या नाम मात्र की थी। हमलोगों ने विश्व बैंक से कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढ़ानी शुरू की। हमने ही स्वयं सहायता समूह का नाम जीविका दिया, जिससे प्रेरित होकर तत्कालीन केंद्र सरकार ने इसका नाम आजीविका किया। हमने जीविका से जुड़ी महिलाओं को जीविका दीदी नाम दिया। शहरी क्षेत्रों में भी स्वयं सहायता समूह का विस्तार किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बन रही हैं, इससे बिहार की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आया है। उनके पहनावे और बोलचाल में भी काफी बदलाव आया है। जीविका दीदियां लोगों से बेहिचक होकर बातें करने लगी हैं। मैं आप सभी जीविका दीदियों को बेहतर कार्य करने के लिए बधाई देता हूं। आपलोग बहुत आगे बढ़ें, खूब तरक्की करें। जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपकी बदौलत हमलोगों का जीवन सुधरा है, हमलोगों को नई पहचान मिली है। हमलोगों की पारिवारिक और सामाजिक स्थिति में भी काफी सुधार आया है, यह सब आपकी देन है।