LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

Bihar News : बिहार में लोगों की जान से खिलवाड़ ! नकली दवा कारोबार का पुलिस ने किया खुलासा, लाखों की दवाएं और रैपर किया बरामद

Bihar News : बिहार में नकली दवा कारोबार का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने छापेमारी कर नकली दवा और रैपर बरामद किया है.......पढ़िए आगे

Bihar News : बिहार में लोगों की जान से खिलवाड़ ! नकली दवा कार
नकली दवा कारोबार का खुलासा - फोटो : SUMIT

JAMUI : जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के चौहानडीह गांव में एक घर से भारी मात्रा में नकली दवाइयों की खेप मिली है। जमुई पुलिस ने यह बड़ी कारवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। जमुई सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि खैरा थानाध्यक्ष मिंटू सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कारवाई की गई है। 

बता दें की खैरा थानाध्यक्ष को जानकारी मिली थी कि खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चौहानडीह गांव में एक मकान से भारी मात्रा में नकली दवाइयों की सप्लाई की जा रही है। सूचना मिलने के उपरांत खैरा थानाध्यक्ष मिंटू सिंह के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। छापेमारी टीम द्वारा चिन्हित स्थल पर छापेमारी की गई। जिसके बाद वहां से भारी मात्रा में नकली दवाइयों से भरी कई कार्टन सहित सैकड़ों की संख्या में विभिन्न ब्रांड के नकली रैपर और खाली बोतले पाई गई। 

थानाध्यक्ष द्वारा तुरंत इसकी सूचना जमुई के ड्रग इंस्पेक्टर को दी गई। ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा जब्त किए गए दवाइयों को नकली बताया गया। जिसके बाद खैरा पुलिस ने सभी नकली दवाइयों को जब्त कर लिया और विधि सम्मत कानूनी कारवाई शुरू कर दी। जब्त दवाइयों की कीमत लाखों में बताई जा रही है। वही जमुई पुलिस के इस ताबड़तोड़ एक्शन से नकली दवाइयों के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। घटनास्थल से नकली दवाई बनाने वाले उपकरण भी जब्त किए गए है। लेकिन इस नकली दवाई कारोबार में किसकी संलिप्तता है और कौन कौन से लोग इस कारोबार से जुड़े है इसका खुलासा नहीं हो पाया है। 

जमुई सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने इस बाबत बताया कि इस रैकेट को लेकर जमुई पुलिस जांच में जुट गई है और जल्द ही इस नकली दवाई बनाने वाले गिरोह में शामिल दोषियों को पकड़ लिया जाएगा। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि जमुई में नकली दवाइयों का बड़ा रैकेट काफी दिनों से सक्रिय है और करोड़ों का खेल जिले में चल रहा है और जो जिम्मेदार है उनके आंखों पर काली पट्टी बंधी है। उम्मीद है कि इस कारवाई के बाद जमुई पुलिस सहित स्वास्थ्य विभाग जिले में चले रहे इस गोरखधंधे में शामिल दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी।

NSIT
Nsmch

जमुई से सुमित की रिपोर्ट