LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर जमुई, भागलपुर और बेतिया सहित कई जिलों में निकाली गयी जागरूकता रैली, डीएम ने दिखाई हरी झंडी

Bihar News : राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर आज बिहार के कई जिलों में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. जिसे डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया....पढ़िए आगे

Bihar News : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर जमुई, भागलपुर
मतदाता जागरूकता रैली - फोटो : SOCIAL MEDIA

JAMUI : आज 25 जनवरी को विधानसभा चुनाव 2025 के दृष्टिगत आम जनमानस की अधिक से अधिक सहभागिता हेतु मतदाता जागरूकता रैली को जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया l इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि एक जनवरी 2025 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले सभी लोग मतदाता बनने के लिए अपना पंजीकरण कराएं। साथ ही अधिक से अधिक युवाओं को मतदाता बनने के लिए पंजीकरण कराने की अपील की l अबकी बार शत-प्रतिशत मतदान कराने के लिए सभी लोग संकल्प लें। आसपास के लोगों को जागरूक करें ताकि आगामी चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कराया जा सके। मौके पर अपर समाहर्ता सुभाष मंडल, जिला निर्वाचन पदाधिकारी मोहम्मद नजरुल समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थेl

वहीँ भागलपुर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर मतदाता जागरूकता रैली भागलपुर जिला प्रशासन के द्वारा निकाला गया। इस रैली में एनसीसी कैडेट और स्काउट एंड गाइड के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस रैली के बाद भागलपुर के टाउन हॉल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मतदाता जागरूकता आयोजन का उद्घाटन भागलपुर जिला अधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी उप विकास आयुक्त प्रदीप सिंह अपर समाहर्ता गरिमा लोहिया सहित भागलपुर एवं नवगछिया के अधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने ज्यादा से ज्यादा मतदाता को मतदाता लिस्ट में शामिल करने के लिए कई बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार सभी पदाधिकारी एवं अधिकारियों के अथक प्रयास से भागलपुर जिले में लगभग एक लाख नए मतदाता को मतदाता लिस्ट में शामिल किया गया है इसके लिए सभी धन्यवाद के पात्र हैं। 

NSIT
Nsmch

बेतिया के जिला समहरणालय सभाकक्ष मे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन समारोहपूर्वक सम्पन्न हुआ। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया दिनेश कुमार राय ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरूआत स्वीप ऑडियो/वीडियो के प्रसारण से किया गया। इसके उपरांत मुख्य निर्वाचन आयुक्त्त, भारत निर्वाचन आयोग का संदेश का प्रसारण किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय ने उपस्थित जनप्रतिनिधिगणों, पदाधिकारियों एवं कर्मियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के विशेष अवसर पर स्वागत करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग का गठन हुआ था। वर्ष 2011 में प्रथम बार इस तिथि को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का निर्णय लिया गया जो वर्ष 2011 से लगातार राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर यह कार्यक्रम मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रमुख थीम “वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम“, निर्धारित किया गया है।

जमुई से सुमित, भागलपुर से बालमुकुन्द और बेतिया से आशीष की रिपोर्ट