LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar News : जमुई में निगरानी की टीम ने की बड़ी कार्रवाई, घुसखोर हल्का कर्मचारी को 60 हज़ार रुपया रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Bihar News : बिहार के जमुई जिले में निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने एक व्यक्ति से 60 हज़ार रुपए रिश्वत लेते हल्का कर्मचारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : जमुई में निगरानी की टीम ने की बड़ी कार्रवाई, घुस
निगरानी की बड़ी कार्रवाई - फोटो : sumit

JAMUI : कहते है बिहार में अफसरशाही चरम पर है और बिना पैसे मजाल है की आप कोई भी सरकारी काम करवा ले। इसकी बानगी आज जिले के खैरा प्रखंड में देखने को मिली। ताजा मामला खैरा प्रखंड का है जहां अंचल कार्यालय में कार्यरत हल्का कर्मचारी आशीष कुमार को निगरानी विभाग के अधिकारियों ने 60000 घुस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। प्राप्त सूचना के अनुसार खैरा गढ़ के समीप राजा पोखर के पास कचहरी से इस घूसखोर सरकारी कर्मी को निगरानी ने पकड़ा है। 

बताया जा रहा है कि शृंगारपुर के युवक की शिकायत के बाद निगरानी ने यह कार्रवाई किया है। घटना आज सुबह लगभग 11 बजे की है। बताया जा रहा है कि एक युवक से जमीन सम्बन्धी मामले को लेकर उक्त कर्मचारी ने पैसे मांगे थे। जिसकी शिकायत पीड़ित ने निगरानी विभाग से की थी। जिसके ही फलस्वरूप आज निगरानी विभाग ने भ्रष्ट हल्का कर्मचारी आशीष कुमार को पैसे लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। फिलहाल निगरानी विभाग की टीम ने उक्त कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मालूम हो कि जमीन सम्बन्धित मामले में पूरे जिले में भ्रष्टाचार व्याप्त है आए दिन इसकी शिकायत की जाती है। लेकिन कारवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होती है। जिसके ही कारण इन भ्रष्ट सरकारी कर्मियों का मनोबल अपने चरम पर है। जिसके निशाने पर सिर्फ भोली भाली जनता होती है। जिन्हें छोटे से छोटे काम के लिए भी अपनी जेब ढीली करनी पड़ती हैं। अब देखना लाजिमी होगा कि इस तरह की घटनाओं पर जिला प्रशासन लगाम लगा पाती है या फिर से ढाक के वही तीन पात वाली कहावत चरितार्थ होगी।

जमुई से सुमित की रिपोर्ट