LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

सदर अस्पताल के टॉयलेट में मिली नवजात बच्ची, सिर से धड़ हुआ अलग, जमुई में हुई मानवता को शर्मसार करने वाली घटना

सदर अस्पताल के शौचालय में एक नवजात बच्ची का शव निर्ममतापूर्वक टॉयलेट सीट के अंदर ठूंस दिया गया।सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में जहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, इसके बावजूद यह पता नहीं चल पाया है कि नवजात को वहां किसने रखा था।

 Newborn baby found in toilet
टॉयलेट में मिली नवजात बच्ची- फोटो : social Media

Crime In Jamui: बिहार के जमुई जिले से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहाँ सदर अस्पताल के शौचालय में एक नवजात बच्ची का शव निर्ममतापूर्वक टॉयलेट सीट के अंदर ठूंस दिया गया।सुबह जब लोग शौचालय में गए तो उन्होंने देखा कि टॉयलेट सीट में एक नवजात का शव फंसा हुआ है। इसके बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में टॉयलेट सीट को तोड़कर अस्पताल के सफाई कर्मियों ने नवजात के शव को बाहर निकाला और एक कार्टन में रख दिया।

जमुई टाउन स्थित सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में जहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, इसके बावजूद यह पता नहीं चल पाया है कि नवजात को वहां किसने रखा था। इस संबंध में कोई भी अस्पताल कर्मी जवाब देने के लिए तैयार नहीं है। कुछ लोगों का कहना है कि सदर अस्पताल का सीसीटीवी कैमरा भी खराब पड़ा है।

सूचना मिलने के बाद जमुई टाउन थाना से एसआई प्रकाश पासवान जमुई सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इस दौरान सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर भी मौजूद रहे। एसआई प्रकाश पासवान ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक नवजात का शव कहीं से ला कर यहां रखा गया है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और नवजात के शव का मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट बनाया।

यह घटना अस्पताल प्रशासन की घोर लापरवाही और संवेदनहीनता को दर्शाती है। एक नवजात बच्ची के साथ इस तरह की निर्ममतापूर्ण हरकत बेहद निंदनीय है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है, ताकि दोषियों का पता लगाया जा सके और उन्हें सजा मिल सके।

NSIT
Nsmch