LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Bihar News : रॉन्ग नंबर से शुरू हुई लव स्टोरी, 5 बच्चों की मां ने 19 वर्षीय युवक से रचाई शादी, पुलिस से लगाई नए पति के साथ रहने की गुहार

Bihar News : पूर्णिया की रहने वाली 5 बच्चों की मां बिंदु देवी (40 वर्ष) उर्फ सीमा परवीन को जमुई के एक 19 वर्षीय युवक महावीर ठाकुर से प्यार हो गया, जिसके बाद दोनों ने घर से भागकर शादी रचा ली।

Bihar News : रॉन्ग नंबर से शुरू हुई लव स्टोरी, 5 बच्चों की म
रोंग नम्बर से प्यार - फोटो : SUMIT

JAMUI : जमुई में खैरा थाना क्षेत्र के खडूई बरियारपुर गांव का एक प्रेम प्रसंग इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जाता है कि पूर्णिया निवासी पांच बच्चों की मां बिंदु देवी 40 साल  उर्फ सीमा परवीन को एक रॉन्ग नंबर कॉल के जरिए जमुई के युवक महावीर ठाकुर से बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और मामला प्रेम संबंध तक पहुंच गया। जानकारी के अनुसार, महावीर ठाकुर (19 वर्ष) खैरा थाना क्षेत्र के खडूई बरियारपुर गांव का रहने वाला है। वहीं महिला बिंदु देवी उर्फ सीमा परवीन पूर्णिया जिले की निवासी बताई जा रही है। दोनों ने परिवार की सहमति के बिना घर छोड़ दिया और कलकत्ता पहुंचकर शादी रचा ली। शादी करने के बाद दोनों ने एक साथ होकर अपना एक वीडियो भी जारी किया था। बताया जाता है कि महिला का जीवन पहले भी प्रेम प्रसंग को लेकर चर्चा में रह चुका है। करीब दस वर्ष पूर्व उसे मोहम्मद मनन आलम नामक युवक से प्रेम हुआ था। उस दौरान उसने हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म अपना लिया था और अपना नाम सीमा परवीन रख लिया था।

अब महिला ने जमुई के युवक महावीर ठाकुर से विवाह कर लिया। बताया जा रहा है कि उसने दोबारा हिंदू धर्म अपनाने और अपने नए पति के साथ जीवन बिताने की इच्छा जताई है। इस पूरे मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। स्थानीय ग्रामीण की शिकायत को लेकर महिला और उसके प्रेमी को पूछताछ के लिए थाना बुलाया गया था। जहां पुलिस कर्मियों के सामने दोनों ने एक साथ रहने की बात कही है। युवक महावीर ठाकुर का कहना है कि लगभग 2 साल पहले मिस कॉल से एक दूसरे के बीच बातें शुरू हुई थी। इसके बाद लगातार हम दोनों के बीच बातचीत होने लगी और प्यार हो गया। इसके बाद हम लोगों ने मिलने का फैसला लिया। फिर यह मेरे साथ अपने घर से भाग कर कोलकाता आ गई। वहां हम दोनों ने मंदिर में शादी रचा लिया। अब महावीर का कहना है कि वह बिंदु के साथ ही रहेगा। उससे उसे कोई फर्क नहीं पड़ता कि बिंदु की पिछली जिंदगी कैसी थी। अब तो मुझे बिंदु के साथ ही साथ रहना है साथ जीना है साथ मरना है, मैंने इसे सच्चा प्रेम किया। वही इस मामले में बिंदु उर्फ सीमा परवीन ने बताया कि मेरी शादी 10 साल पहले पूर्णिया के मनन आलम के साथ हुई थी। शादी के बाद मनन लगातार उसे प्रताड़ित किया करता था। जिससे परेशान होकर वह मिस कॉल से संपर्क में आए महावीर के साथ प्रेम संबंध बना लिया और अपने बच्चे और घर छोड़कर महावीर से शादी रचा लिया।

वही इस मामले में सीमा परवीन के पति मनन आलम ने फोन पर बताया कि शुरू से ही सीमा परवीन का आचरण खराब था। मैं दिल्ली में रहकर काम करता था। जिसकी वजह से उसका अवैध संबंध मेरे छोटे भाई के साथ भी हो गया था। फिर भी अपने बच्चों का मुंह देखकर मैं उसको अपने साथ रखे हुए था। अब वह जब अपने नए प्रेमी के साथ घर छोड़कर भाग गई है तो मुझे अब उससे कोई लेना देना नहीं है। अब मैं उसे अपने साथ नहीं रखना चाहता हूं। हमारे पांच बच्चे हैं जो मेरे साथ है।

इस मामले में खैरा थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर दोनों को पूछताछ के लिए थाना बुलाया गया था। दोनों बालिग है अपनी मर्जी से साथ रहना चाहते हैं। पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद उसे वापस घर भेज दिया गया। हालांकि, विवाह और धर्म परिवर्तन से जुड़े दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर लोगों की दिलचस्पी बनी हुई है और यह प्रेम कहानी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

NSIT
Nsmch

सुमित की रिपोर्ट