LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar News: बिहार में मोबाइल डीलरशिप विवाद में खौफनाक हमला, पिस्टल मुंह में डालकर सेल्स मैनेजर को मारी गोली

Bihar News: जमुई में मोबाइल डीलरशिप विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब डीलर पंकज कुमार ने सेल्स मैनेजर राकेश कुमार के मुंह में पिस्टल डालकर गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल राकेश को पटना रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bihar News: बिहार में मोबाइल डीलरशिप विवाद में खौफनाक हमला,

बिहार के जमुई में एक मोबाइल डीलरशिप विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया। डीलर पंकज कुमार ने मोबाइल कंपनी के सेल्स मैनेजर राकेश कुमार के मुंह में पिस्टल डालकर गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल राकेश को पटना रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विवाद से हिंसा तक, कैसे बढ़ा मामला?

जानकारी के मुताबिक, सुपौल जिले के वीरपुर निवासी राकेश कुमार एक मोबाइल कंपनी में टेरिटोरी सेल्स मैनेजर (TSM) के पद पर कार्यरत हैं। वे कंपनी के काम से जमुई के सुरज टाइम सेंटर मोबाइल दुकान पर गए थे। वहां डीलर पंकज कुमार से डीलरशिप को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में पंकज ने राकेश के मुंह में पिस्टल डालकर गोली चला दी। गोली जबड़े में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।

पटना रेफर, हालत गंभीर लेकिन खतरे से बाहर

गोली लगने के बाद आरोपी पंकज और उसके सहयोगियों ने घायल राकेश को पास के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। पटना के रूबन हॉस्पिटल में उनका इलाज जारी है और फिलहाल वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

FIR दर्ज, पुलिस जल्द करेगी गिरफ्तारी

घायल राकेश कुमार के बयान पर पटना के पाटलिपुत्र थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पंकज सहित दो नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

NSIT
Nsmch

हथियार का लाइसेंस होगा रद्द

इस घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिस पिस्टल से गोली चलाई गई थी, उसका लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।