LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Teacher News: स्कूल में बेंच पर ही शुरू हो गए मास्टर साहेब, एक ही विद्यालय में दोनों करते हैं काम, हुआ भंडाफोड़ तो शिक्षा विभाग ने किया एक्शन..

Bihar Teacher News: बिहार में एक मास्टर साहब बच्चों को पढ़ाने के बजाय शिक्षिका से इश्क लड़ाने लगे. जिसके बाद शिक्षा विभाग ने कड़ा एक्शन लिया है....पढ़िए आगे

Bihar Teacher News: स्कूल में बेंच पर ही शुरू हो गए मास्टर स
शिक्षक लड़ाने लगे इश्क - फोटो : SUMIT SINGH

JAMUI : जमुई में शिक्षकों के अलग अलग कारनामों से आप वाकिफ है। लेकिन इस बार एक महिला शिक्षिका और एक पुरुष शिक्षक ने स्कूल परिसर में ऐसा काम कर दिया है जिससे शिक्षक की गरिमा चूर चूर हो गई है। मामला सोनो प्रखंड के चरकापत्थर उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय का है। 

जहां एक BPSC शिक्षिका खुशबू कुमारी एवं BPSC शिक्षक कन्हैया पर आरोप है कि ये दोनों शिक्षक स्कूल परिसर में ही बेंच पर लेट कर वीडियो कॉल पर बात किया करते है। जिससे स्कूल का शैक्षणिक वातारण दूषित हो रहा था। जिसकी शिकायत एक सेना के अधिकारी द्वारा शिक्षा विभाग को आवेदन देकर किया गया। जिसके बाद जमुई शिक्षा विभाग हरकत में आया और बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों शिक्षकों से बिन्दुवार स्पष्टीकरण साक्ष्य सहित एक हफ्ते के अंदर विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। जिसके तहत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना सीमा कुमारी द्वारा पत्र निर्गत किया गया है। 

इस मामले को लेकर जहां एक ओर इस प्रकरण को गुरु की गरिमा पर हमला बताया जा रहा है वही शिक्षा विभाग की अलग से किरकिरी हो रही है। मामले को तूल पकड़ता देख अंततः शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की हैं और दोनों शिक्षकों से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। वही जमुई शहर में इस मामले को लेकर दोनों शिक्षकों की खूब थू थू हो रही है।

जमुई से सुमित की रिपोर्ट