LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar News : हिंदू शेरनी के नाम से मशहूर खुशबू पाण्डेय को जमुई सिविल कोर्ट ने दी जमानत, बलियाडीह कांड में हुई थी गिरफ़्तारी

Bihar News : हिंदू शेरनी के नाम से मशहूर खुशबू पाण्डेय को जम

JAMUI : हिंदू शेरनी के नाम से विख्यात खुशबू पाण्डेय को आखिरकार जमुई सिविल कोर्ट ने जमानत दे दी है। आपको बता दें बीते 16 फरवरी को जमुई के झाझा थाना क्षेत्र के बलियाडीह गांव में हनुमान चालीसा पढ़ने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था। जिसमें एक समुदाय विशेष के द्वारा वहां पहुंचे लोगों पर ईट पत्थर से  हमला कर दिया गया था। जिसके कारण कई लोग घायल हो गए थे और कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। 

घटना के तुरंत बाद जमुई पुलिस ने अपनी सूझबूझ का परिचय दिया और एक बड़ी घटना होने से जिले को बचाया। इसी घटना में आरोपी हिन्दू शेरनी खुशबू पाण्डेय को जमुई पुलिस ने 18 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट में पेश करने के बाद सिविल कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया था। आज लगभग डेढ़ महीने के बाद खुशबू पाण्डेय को जमुई सिविल कोर्ट ने जमानत दे दी है। खुशबु पाण्डेय को बलियाडीह कांड में जमुई पुलिस ने नामजद अभियुक्त बनाया था। कांड के ठीक दो दिन के बाद ही जमुई पुलिस ने खुशबू पाण्डेय को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया था। 

जिसके बाद जिले में राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई थी। लेकिन अंत में कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए खुशबु पाण्डेय को जमानत दे दी है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही उनकी जेल से भी रिहाई हो जाएगी।

जमुई से सुमित की रिपोर्ट