LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News : कोयला माफियाओं के सिंडिकेट पर जमुई पुलिस ने कसा शिकंजा, 4 ट्रक अवैध कोयला किया जब्त, माफियाओं में मचा हड़कंप

Bihar News : जमुई पुलिस ने कोयला माफिया सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. इस दौरान पुलिस कोयला लदे 4 ट्रकों को जब्त किया है.......पढ़िए आगे

Bihar News : कोयला माफियाओं के सिंडिकेट पर जमुई पुलिस ने कसा
कोयला माफिया पर कार्रवाई- फोटो : SUMIT

JAMUI : जमुई का चकाई इलाका बिहार झारखण्ड का बॉर्डर इलाके के अंतर्गत आता है। ऐसे मे इस इलाके से भारी मात्रा मे अवैध कोयला और गिट्टी लदे ट्रको का परिचालन हुआ करता है। ऐसा माना जाता है की इस अवैध कारोबार मे सेटिंग ऊपर तक होती है। लेकिन इन सबके बावजूद जमुई पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चिहरा थाना पुलिस ने अवैध कोयला तस्करी के बड़े सिंडिकेट पर शिकंजा कसा है। 

पुलिस ने चिहरा थाना क्षेत्र के दुम्मा मोड़ के पास छापेमारी कर अवैध कोयला लदे चार ट्रकों को जब्त किया है। चिहरा थानाध्यक्ष रिंकू रजक के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को देख चालक वाहन छोड़कर फरार होने में सफल रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर खनन पदाधिकारी, डीटीओ और जीएसटी विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया। चकाई थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर मुस्तैद रहे।

Diarch GO

जांच में यह बात सामने आई है कि ये ट्रक धनबाद से शेखपुरा और लखीसराय की ओर जा रहे थे। जब्त कोयले की अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है। घटनास्थल पर डीटीओ सुनील कुमार, धनंजय कुमार एवं शुभम कुमार मौजूद रहे। खनन विभाग के अधिकारी केशव कुमार, सचिन कुमार एवं शिशुपाल कुमार मौजूद रहे। वहीँ जीएसटी विभाग के रोहित कुमार मौजूद रहे।

एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि चिहरा पुलिस द्वारा अवैध कोयले से लदे चार ट्रकों को जब्त किया गया है। संबंधित विभागों को सूचना दे दी गई है और पुलिस पकड़े गए ट्रकों पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से अवैध कोयला माफियाओं में हड़कंप मच गया है। एसडीपीओ ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। फिलहाल सभी ट्रकों का वजन करवाकर उन्हें चिहरा थाना परिसर में ही सुरक्षित रखा गया है।

NSIT
Nsmch

सुमित की रिपोर्ट