LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar Crime News : झारखंड से अपहृत युवक को जमुई पुलिस ने सकुशल किया बरामद, तीन अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : झारखंड से अपहृत युवक को जमुई पुलिस ने सकु

JAMUI : झारखंड के दुमका जिले से अपहृत लड़के को जमुई पुलिस ने सकुशल बरामद किया है। बताया जा रहा है कि दुमका जिले के सलजोरा बंदरी गांव से एक लड़का जिसका नाम गौतम कुमार उर्फ पप्पू बताया जा रहा है उसको कुछ अपराधियों द्वारा अपहरण कर लिया गया था। उक्त बालक की सकुशल बरामदगी के लिए दुमका पुलिस ने जमुई एसपी से संवाद स्थापित किया। जिसके बाद जमुई एसपी मदन आनंद ने त्वरित कारवाई करते हुए जमुई सदर एसडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में SIT का गठन किया। 

कल एसपी को मिली गुप्त जानकारी के आधार पर एसडीपीओ सतीश सुमन, बरहट थाना प्रभारी कुमार संजीव एवं टेक्निकल सेल के जवानों द्वारा बरहट थाना क्षेत्र के सुगुआ महुआ गांव के समीप जंगली इलाके में छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के क्रम ही अपहृत लड़के गौतम कुमार को घायलावस्था में बरामद कर लिया गया। इसी दौरान भाग रहे अपहरणकर्ताओं में से तीन को जमुई पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान प्रताप कुमार दास, सुबोध कुमार यादव, विकास कुमार यादव सभी निवासी बरहट प्रखंड जिला जमुई के रूप में की गई है। उनके अलावा तीन से चार अपराधी जंगली इलाके का फायदा उठाकर भाग गए। जिनकी तलाश में सघन छापेमारी अभियान जमुई पुलिस द्वारा की जा रही है। 

प्रेस वार्ता करते हुए एसडीपीओ सतीश सुमन ने कहा कि यह उत्कृष्ट कार्य जमुई पुलिस द्वारा बेहद कम समय में किया गया है एवं इसे जमुई पुलिस निसंदेह बड़ी सफलता मानती है। साथ ही अपहृत लड़के का इलाज भी जमुई अस्पताल में कराया जा रहा है और जल्द ही कागजी प्रक्रिया पूरी कर अपहृत लड़के को दुमका पुलिस को सुपुर्द कर दिया जाएगा। बचे हुए शेष अपहरणकर्ताओं की पहचान सुनिश्चित कर उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। छापेमारी टीम में एडीपीओ सतीश सुमन, बरहट थाना प्रभारी कुमार संजीव, टेक्निकल सेल के जवान सहित भारी संख्या में पुलिस बल शामिल थे।

जमुई से सुमित की रिपोर्ट