LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar Crime : जमुई पुलिस ने जिले के टॉप 10 और 25 हज़ार के इनामी अपराधी विशाल सिंह को किया गिरफ्तार, कई मामलों में पुलिस को थी तलाश

Bihar Crime : जमुई पुलिस ने जिले के टॉप 10 में शुमार कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी पर 25 हज़ार रूपये का इनाम था. जिसपर कई मुकदमें दर्ज हैं.......पढ़िए आगे

Bihar Crime : जमुई पुलिस ने जिले के टॉप 10 और 25 हज़ार के इना
कुख्यात अपराधी गिरफ्तार - फोटो : SUMIT

JAMUI: जमुई पुलिस की निरंतर कारवाई और छापेमारी अभियान  से अपराधियों में हड़कंप का माहौल बन गया है। जिले के ज्यादातर अपराधी सलाखों के पीछे जा चुके है। इसी क्रम में आज फिर से जमुई पुलिस को बडी सफलता हाथ लगी है। जमुई के खैरा प्रखंड निवासी विशाल सिंह उर्फ टाइगर को जमुई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने जानकारी देते हुए बताया कि कल मुझे गुप्त सूचना मिली थी कि विशाल सिंह उर्फ टाइगर सिकंदरा थाना क्षेत्र के महादेव सिमरिया क्षेत्र में कही छुपा हुआ है। 

जानकारी मिलते ही मेरे द्वारा एक टीम गठित की गई। उक्त टीम द्वारा छापेमारी करते हुए उक्त अपराधी को महादेव सिमरिया से गिरफ्तार कर लिया गया है। छापेमारी टीम में एडीपीओ सतीश सुमन के अलावा, विकास कुमार प्रभारी जिला आसूचना इकाई, आलोक कुमार, किशन कन्हैया सहित भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद थे।

सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया की गिरफ्तार अपराधी पर 25 हज़ार रूपये का इनाम था। उसपर जिले में कई मामले दर्ज हैं,जिनको लेकर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

जमुई से सुमित की रिपोर्ट