LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime News : 25 हज़ार के इनामी कुख्यात अपराधी मुन्ना यादव को जमुई पुलिस ने किया गिरफ्तार, हत्या और लूट सहित दर्ज हैं कई मामले

Bihar Crime News : जमुई पुलिस ने 25 हज़ार के इनामी कुख्यात अपराधी मुन्ना यादव को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी पर जमुई जिले के विभिन्न थानों के अलावा लखीसराय के हलसी थाना में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : 25 हज़ार के इनामी कुख्यात अपराधी मुन्ना या
25 हज़ार का इनामी गिरफ्तार - फोटो : SUMIT

JAMUI : जमुई पुलिस और STF की बैक टू बैक दबिश के कारण जमुई सहित आसपास के जिलों के अपराधियों में हड़कंप का माहौल है। पिछले दिनों भी कई इनामी अपराधी सलाखों के पीछे जा चुके है। इसी कड़ी में कल जमुई पुलिस और STF की संयुक्त कारवाई में 25 हजार के इनामी मुन्ना यादव को गिरफ्तार किया गया है। जमुई एसपी एम के आनंद ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि जमुई जिले के विभिन्न थानों के अलावा लखीसराय के हलसी थाना में भी उक्त अपराधी मुन्ना यादव के खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज है। 

इस अपराधी के ऊपर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट एवं डकैती के चार मामले जमुई के चंद्रदीप, लछुआड़, और सिकंदरा थाना में दर्ज है और दो मामले लखीसराय के हलसी थाना में दर्ज है। इस अपराधी के ऊपर सरकार ने 25 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। कल गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन मेरे द्वारा किया गया। जिसके बाद DIU की निशानदेही पर उक्त टीम द्वारा सिकंदरा थाना क्षेत्र के धधौर गांव के समीप से इस अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

जमुई में दर्ज मामले को लेकर पूर्व में ही इनके गिरोह के आठ अभियुक्त सलाखों के पीछे जा चुके है। अंतिम अभियुक्त के रूप में मुन्ना यादव भी अब पुलिस के गिरफ्त में आ चुका है। कुल मिलाकर पुलिसिया दबिश के कारण अब जमुई सहित आसपास के जिलों के अपराधी घुटने टेकने को मजबूर हो गए है। छापेमारी टीम में एडीपीओ सतीश सुमन, सिकंदरा थाना प्रभारी लाल बहादुर सिंह, STF एवं DIU की टीम शामिल थी।

जमुई से सुमित की रिपोर्ट