LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime : 50 हज़ार के इनामी चंदन पासवान को जमुई पुलिस ने किया गिरफ्तार, बिहार झारखण्ड के कई थानों में दर्ज हैं कई मामले

Bihar Crime : 50 हज़ार के इनामी चंदन पासवान को जमुई पुलिस ने

JAMUI : विगत कई महीनों से बिहार पुलिस अपराधियों की धड़ पकड़ के लिए विशेष मुहिम चला रही है। जिसके कारण जमुई समेत बिहार के अन्य जिलों में भी इस कारवाई की बानगी देखी जा सकती है। जिले के टॉप 10 इनामी अपराधी सलाखों के पीछे जा चुके हैं और जो बचे है उनकी भी तलाश बिहार पुलिस बहुत सरगर्मी से कर रही है। इसी कड़ी में आज जमुई पुलिस को फिर से बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसको लेकर आज जमुई एसपी एम के आनंद ने प्रेस वार्ता की। 

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि जमुई पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है और इसी कारण कल मलयपुर थाना क्षेत्र से बिहार और झारखंड का कुख्यात पचास हजार इनामी चंदन पासवान को जमुई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आगे उन्होंने बताया कि कल मुझे गुप्त सूचना मिली कि चंदन पासवान जमुई लखीसराय सीमा क्षेत्र में भ्रमणशील है। जिसको लेकर त्वरित कारवाई करते हुए मलयपुर थाना प्रभारी विकास कुमार और जिला आसूचना इकाई के जवानों द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें छापेमारी टीम ने उत्कृष्ट कार्य का प्रदर्शन करते हुए उक्त अपराधी को धर दबोचा। उक्त अपराधी पर जमुई समेत पटना और झारखंड के कई थानों में गंभीर अपराधिक मुकदमा दर्ज है। सरकार ने इस अपराधी पर पच्चास हजार का इनाम भी रखा हुआ था। 

जमुई पुलिस इस अंतरराज्यीय अपराधी को पकड़ना एक बड़ी सफलता मानती है। साथ ही उम्मीद करती है कि रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के इलाके में छीनतई की घटनाओं में कमी आएगी। यह अपराधी बिहार के नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के बेलसर गांव का रहनेवाला है। गिरफ्तार अपराधी पर दर्ज FIR के आधार पर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मेडिकल जांच के बाद इसे जेल भेज दिया जाएगा। छापेमारी टीम में विकास कुमार, महेश प्रसाद एवं जिला आसूचना इकाई के जवान शामिल थे।

जमुई से सुमित की रिपोर्ट