LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Jamui News: जमुई में चेक पोस्ट पर वसूली का खेल! 3 होमगार्ड जवान गिरफ्तार, CCTV फुटेज से खुलासा

Jamui News: जमुई में चेक पोस्ट पर जबरन वसूली के आरोप में तीन होमगार्ड जवान गिरफ्तार किए गए है। इस बात का खुलासा CCTV फुटेज से हुआ है।

Jamui News
जमुई में बड़ी कार्रवाई!- फोटो : news4nation

Jamui News: नवादा जिले में उत्पाद पुलिस पर हुई कार्रवाई का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब जमुई जिले से एक और गंभीर मामला सामने आ गया है। सोनो थाना क्षेत्र के डुमरी एक्साइज चेक पोस्ट पर तैनात जवानों पर जबरन पैसे वसूलने का आरोप लगा है, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन होमगार्ड जवानों को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोप गिरिडीह जिले के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले श्याम सुंदर यादव ने लगाया है। उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल की रात उनसे जबरदस्ती पैसे लिए गए। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की गई, जिसमें कई अहम बातें सामने आईं।

डुमरी चेक पोस्ट पर होमगार्ड जवानों ने गाड़ी रोकी

जांच में पता चला कि शिकायतकर्ता अपने चार अन्य लोगों के साथ एक स्कॉर्पियो गाड़ी से तिलक समारोह में शामिल होने के लिए महादेव सिमरिया, जमुई जा रहे थे। इसी दौरान डुमरी चेक पोस्ट पर एक्साइज के तीन होमगार्ड जवानों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। इसके बाद गाड़ी में बैठे सभी लोगों को नीचे उतारकर किनारे ले जाया गया। आरोप है कि जवानों ने उनसे 20 हजार रुपये की मांग की और पैसे नहीं देने पर जेल भेजने की धमकी दी। इसी दौरान उनके साथ मौजूद एक व्यक्ति से सूर्यमणि कुमार नाम के जवान ने अपने मोबाइल में दिखाए गए स्कैनर के जरिए 9500 रुपये ले लिए।

Diarch GO

कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप 

मामले की सच्चाई जानने के लिए चेक पोस्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई। फुटेज में साफ दिखाई दिया कि तीनों जवानों ने गाड़ी को रोका था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान सूर्यमणि कुमार, आशीष कुमार सिंह और नवीन कुमार सिंह के रूप में की। जब पुलिस ने सूर्यमणि कुमार से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने बताया कि उसने यह पैसे अपने दोस्त आदर्श प्रकाश के यूपीआई आईडी पर मंगवाए थे। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों होमगार्ड जवानों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। एसपी विश्वजीत दयाल के सख्त रवैये की वजह से पूरे जिले में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

जमुई से सुमित सिंह की रिपोर्ट