LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Politics - बिहार चुनाव में बड़ी भूमिका निभाएगी Indian InQuilab Party , एक करोड़ सदस्य बनाने के लिए जिलों में अभियान में आई तेजी, रैलियों में जुट रही भीड़

Bihar Politics - आईपी गुप्ता की इंडियन इंकलाब पार्टी बिहार में तेजी से खुद को मजबूत करने में जुटी है। कई जिलों में पार्टी के सदस्यता अभियान में तेजी आई है।

Bihar Politics - बिहार चुनाव में बड़ी भूमिका निभाएगी Indian

Jamui - बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर भारतीय राजनीति में नई हलचलें शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में Indian InQuilab Party (IIP) ने ‘एक करोड़ सदस्यता अभियान’ के तहत व्यापक स्तर पर सदस्यता संग्राम तेज कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवाह्न पर मुंगेर, जमुई और बरहट समेत कई जिलों में सदस्यता अभियान जोरों से चल रहा है।

मुंगेर से चलकर जमुई विधानसभा क्षेत्र के बरहट प्रखंड के कसरहट गाँव में श्वेता कुमारी ने जागरूकता अभियान चलाकर सदस्यता अभियान को गति दी। वहीं झाझा विधानसभा के लक्ष्मीपुर प्रखंड स्थित पवना गाँव में प्रकाश तांती के नेतृत्व में यह सदस्यता संग्राम अब पूरी ताकत से आगे बढ़ रहा है। पवना गाँव इस ऐतिहासिक अभियान का केंद्र बन चुका है। 

Diarch GO

बरहट के नुमर ग्राम में भीम कुमार तांती की अगुवाई में दर्जनों लोग Indian InQuilab Party के सदस्य बने। पार्टी के युवा विंग के अध्यक्ष बित्तू सिंह भी इस अभियान को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं। उनके नेतृत्व में हजारों युवा पार्टी से जुड़ रहे हैं और 2025 विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का जनाधार बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस सदस्यता अभियान से Indian InQuilab Party बिहार के चुनावी मैदान में अपनी पैठ मजबूत कर सकती है, और आने वाले चुनाव में इसे एक महत्वपूर्ण ताकत के रूप में देखा जाएगा।

NSIT
Nsmch