LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

accident In Jamui: तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक घर में घुसा, हादसे में महिला की मौत, एक ही हालत गंभीर

एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक सड़क किनारे एक घर मे जा घुसा। इसकी चपेट में घर में सो रही दो महिलाएं आ गई। जिनमें से एक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हैं।

accident In Jamui
जमुई में हादसा- फोटो : Reporter

accident In Jamui: जमुई जिले के झाझा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार एक अनियंत्रित ट्रक सड़क से उतरकर एक घर में घुस गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।

घटना झाझा सोनो मुख्य मार्ग (NH 333) पर स्थित भिठरा गांव के पास हुई। बताया जाता है कि सास-बहू घर में खाना खा रही थीं, तभी तेज रफ्तार ट्रक घर में घुस आया और दोनों महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी।

मृतक महिला की पहचान गुड़िया देवी के रूप में हुई है, जबकि घायल महिला कलावती देवी हैं। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए झाझा अस्पताल लाया गया, लेकिन उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही झाझा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

NSIT
Nsmch

इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

रिपोर्ट- सुमित सिंह