LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Crime In Jamui: डीलर शिवनंदन महतो की हत्या मामले का खुलासा, जमुई पुलिस ने आपराधी को धर दबोचा

पीडीएस डीलर शिवनंदन महतो की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है।

amui Murder case
हत्या मामले का खुलासा- फोटो : Reporter

Crime In Jamui: जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में हुई पीडीएस डीलर शिवनंदन महतो की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी मनोज कुमार दास और हत्या करने वाले चंदन महतो को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या था मामला?

बीते 5 जनवरी को सिकंदरा के खरडीह गांव में पीडीएस डीलर शिवनंदन महतो की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की और 23 दिनों के अथक प्रयास के बाद हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने कैसे किया खुलासा?

पुलिस ने खरडीह गांव के चंदन महतो को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूल कर लिया। चंदन महतो ने बताया कि मनोज कुमार दास ने उसे सुपारी देकर शिवनंदन महतो की हत्या करने को कहा था। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है।

क्यों की गई हत्या?

पुलिस के अनुसार, मनोज कुमार दास और शिवनंदन महतो के बीच पीडीएस डीलरशिप को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते मनोज कुमार दास ने शिवनंदन महतो की हत्या करवाई।

NSIT
Nsmch

पुलिस की कार्रवाई

जमुई एसपी मदन आनंद ने खुद इस मामले की मॉनिटरिंग की और आरोपियों को गिरफ्तार करने में अहम भूमिका निभाई। सिकंदरा थानाध्यक्ष मिंटू सिंह ने बताया कि इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

प्रवीण दुबे की रिपोर्ट