LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar News : जमुई पुलिस का अनोखा कारनामा, मुंशी पर जब्त मवेशी को बेचने का लगा आरोप, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bihar News : जमुई पुलिस का अनोखा कारनामा सामने आया है. जहाँ सिकंदरा पुलिस द्वारा जब्त किए गए मवेशी को बिना रिलीज ऑर्डर के सिकंदरा थाना के मुंशी सह चौकीदार द्वारा बेचने का आरोप लगाया गया है।...पढ़िए आगे

Bihar News : जमुई पुलिस का अनोखा कारनामा, मुंशी पर जब्त मवेश
जमुई पुलिस का अनोखा कारनामा - फोटो : social media

JAMUI : हैरान करने वाली खबर जमुई के सिकंदरा थाना से मिल रही है। सिकंदरा पुलिस द्वारा जब्त किए गए मवेशी को बिना रिलीज ऑर्डर के सिकंदरा थाना के मुंशी सह चौकीदार द्वारा बेचने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में सिकंदरा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। बताया जाता है कि सिकंदरा थाने का चौकीदार कुमोद रंजन सिंह सिकंदरा थाने में कार्यरत है और थाने का दारोमदार भी उसी ने संभाल रखी है। आपको मालूम हो कि बीते 10 मार्च को सिकंदरा पुलिस द्वारा 35 मवेशी जब्त किए गए थे। जिसमें 15 मवेशी का तीस हजार में सौदा करने का आरोप इसी चौकीदार पर लग रहा है। 

इस गंभीर मामले के आरोप में पुलिस ने मवेशी को जिम्मेनामे पर रखने वाले सिकंदरा निवासी तारिक खान एवं मवेशी को दूसरे जगह पर ले जाने वाले सिकंदरा थाना क्षेत्र के जखड़ा गांव निवासी रिजवान खान उर्फ नाटो को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात्रि विधि व्यवस्था को लेकर अकौनी जखड़ा के बीच मैं स्वयं गश्ती कर रहा था। इसी दौरान अकौनी गांव की ओर से जखड़ा की ओर एक स्कॉर्पियो एवं उसके पीछे मवेशी लदे दो बोलोरो पिकअप आ रहा था। गाड़ी को रुकवा कर तलाशी ली गई तो सभी लोग भागने लगे। मवेशी लदे दोनों पिकअप एवं स्कॉर्पियो को जब्त किया गया। इसके साथ जखड़ा गांव निवासी रिजवान खान उर्फ नाटो को गिरफ्तार किया गया। 

पूछताछ में पता चला कि 10 मार्च को सिकंदरा मुख्य चौक के समीप चार पिकअप पर लदे 35 मवेशी में 15 मवेशी को बिना रिलीज ऑर्डर के रात्रि में ले जाया जा रहा था। इसी के आरोप में जिम्मेनामे पर मवेशी रखने वाले तारिक खान को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी रिजवान खान उर्फ नाटो ने बताया कि सिकंदरा थाने में तैनात चौकीदार कुमोद रंजन ने मवेशी मालिक से तीस हजार लेकर 15 मवेशी का सौदा किया है। उसी ने कहा कि तुम्हारे जब्त मवेशी का बेल हो चुका है। वहीं गिरफ्तार आरोपी तारिक खान ने बताया कि सिकंदरा थाने का सारा कामकाज चौकीदार कुमोद रंजन करता है। उसने कहा कि 15 मवेशी को छोड़ दो इसलिए उसी के आदेश पर मैंने मवेशी को छोड़ा है। फिलहाल सारे मामले की जांच जमुई पुलिस द्वारा की जा रही है। इस कांड से साफ जाहिर है कि जिले में मवेशी तस्कर सक्रिय है और कही न कही इसमें पुलिस की भी संलिप्तता नजर आ रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस कप्तान द्वारा इस अपराध के लिए जिम्मेदारों को क्या सजा मिलेगी।

जमुई से प्रवीण दुबे की रिपोर्ट