LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Teacher News: शराब पीकर नशे में धुत्त हेडमास्टर साहेब स्कूल में हीं लगे नाचने, कूदने..वीडियो हुआ वायरल,ACS सिद्धार्थ लेंगे कड़ा एक्शन

सरकारी स्कूल में स्थापित की गई मां सरस्वती की प्रतिमा के पूजा पंडाल के आगे डीजे पर बज रहे ‘लहरिया लूट हो राजा’ पर स्कूल के हेड मास्टर साहब भी लहरिया लूटने लगे। गुरु जी के सिर पर शराब का नशा जो चढ़ गया था।

Bihar Teacher News
लहरिया लूट हो राजा- फोटो : Reporter

Bihar Teacher News: सरस्वती पूजा का उत्सव, पूजा के बाद पंडाल के आगे डीजे पर बज रहे गाना पर छात्रों का डांस चल रहा था। जैसे हीं लहरिया लूट हो राजा गाना बजा भला स्कूल के हेड मास्टर साहब कैसे अपने आप को रोकते, शराब का नशा सर पर जो चढ़ गया था। हेडमास्टर साहब भी छात्रों के साथ लहरिया लूटने लगे।

सरस्वती पूजा के मौके पर एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर का नशे में धुत होकर अश्लील गानों पर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला गिद्धौर प्रखंड के सेवा पंचायत के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय केतरू नवादा का है, जहां के प्रभारी प्रधानाध्यापक जवाहर रजक को नशे की हालत में स्कूल परिसर में अश्लील गानों पर डांस करते हुए देखा गया।

हालांकि, न्यूज4नेशन  वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। स्थानीय लोगों ने जब इस बात का पता चला तो उन्होंने गुरुजी का वीडियो बना लिया। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि पहले हेडमास्टर साहब नशे में धुत होकर बच्चे पर लात चलाकर मार रहे हैं, उसके बाद अश्लील गाने पर जमकर डांस करते नजर आए।

यह घटना शिक्षा जगत के लिए शर्मनाक है और शिक्षकों की गरिमा को ठेस पहुंचाती है। एक शिक्षक को समाज का मार्गदर्शक माना जाता है, लेकिन इस तरह की हरकतें समाज में क्या  संदेश देंगी आप खुद सोंच सकते हैं। 

NSIT
Nsmch