LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Crime In Jamui: लापता अधेड़ का शव बरामद, इलाके में हड़कंप, हत्या की आशंका

लापता अधेड़ का शव पुलिस ने बरामद किया है। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।

Crime In Jamui
लापता अधेड़ का शव बरामद- फोटो : Reporter

Crime In Jamui: जमुई जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र के गंडा गांव के जंगली इलाके में एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव गड्ढे में मिला है। मृतक की पहचान चरकापत्थर थाना क्षेत्र के हीराटांड़ गांव निवासी झगड़ू रविदास के रूप में की गई है। झगड़ू रविदास बीते चार दिन पहले गंडा गांव से लापता हो गए थे। शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

मृतक के पुत्र अजय दास ने बताया कि उनके पिता 3 फरवरी को ब्रह्म बाबा की पूजा में शामिल होने के लिए गए थे, जिसके बाद से वे लापता थे। परिवार ने उन्हें काफी खोजा लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। अंततः, चरकापत्थर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अजय दास ने गांव के ही देबू तुरी और नरेश तुरी पर अपहरण और हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार का देबू तुरी और नरेश तुरी के साथ जमीन को लेकर पुराना विवाद था।

पुलिस ने इस मामले में 6 फरवरी को प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चरकापत्थर थाना प्रभारी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि झगड़ू रविदास की मृत्यु 3 फरवरी को गड्ढे में गिरने से हुई है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है, क्योंकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।  सहायक वैज्ञानिक प्रयोगशाला (FSL) टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

जमुई पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे घटना की गुत्थी सुलझाई जा सके।

NSIT
Nsmch

सुमित सिंह की रिपोर्ट