LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : झाझा की धरोहर रेलवे स्टेशन क्लब में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जल उठा भवन, लाखों की संपत्ति को पहुंचा नुकसान

Bihar News : झाझा की धरोहर कहे जाने वाले रेलवे स्टेशन क्लब में भीषण आग लग गयी. जिससे इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया. वहीँ इस घटना में लाखों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है...पढ़िए आगे

Bihar News : झाझा की धरोहर रेलवे स्टेशन क्लब में लगी भीषण आग
झाझा की धरोहर में लगी आग - फोटो : SUMIT

JAMUI : झाझा शहर की ऐतिहासिक धरोहरों में शामिल रेलवे स्टेशन क्लब में सोमवार की दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा क्लब धूं-धूं कर जलने लगा। वहीँ इस अगलगी की खबर के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी रही।

स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ मनचले और नशेड़ी युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे क्लब, जो वर्षों से सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामाजिक आयोजनों का केंद्र रहा है अब राख में तब्दील होता जा रहा है और ये घटना पहले भी हो चुकी है। 

बताया जा रहा है कि इस अगलगी घटना में लाखों का नुकसान हुआ है जिसमें लकड़ी का गेट, कुर्सी सहित अन्य कई चीजे जलकर राख हो गई। 

जमुई से सुमित की रिपोर्ट