LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Crime News : जमुई में नामी गिरामी डॉक्टर से बदमाशों ने मांगी 20 लाख रूपये की रंगदारी, कहा-नहीं दोगे तो उड़ा देंगे....

Bihar Crime News : जमुई में डॉक्टर से 20 लाख रूपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. जिसके बाद पीड़ित डॉक्टर ने सुरक्षा की गुहार लगाई है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : जमुई में नामी गिरामी डॉक्टर से बदमाशों ने
डॉक्टर से रंगदारी की मांग - फोटो : SUMIT

JAMUI : बिहार में अपराधियों का मनोबल अपने चरम पर है और उनमें खाकी का खौफ कम होता दिख रहा है। ताजा आंकड़े बताते है कि बिहार में अपराध का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर जा रहा है और बिहार पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में नाकामयाब साबित हो रही है। ताजा मामला जमुई शहर से सामने आ रही है। जहां बताया जा रहा है कि जमुई के एक बड़े सर्जन से एक अपराधी ने फोन कर 20 लाख की रंगदारी मांगी है और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि बीते 4 जून को करीब 2 बजे पीड़ित डॉक्टर को एक अनजान नंबर से कॉल आता है, कॉल उठाने पर दूसरी तरफ से कहा जाता है कि मैं देवघर जेल से परिहस्त बोल रहा हूँ। 20 लाख दो नहीं तो जान से मार देंगे। 

घबराकर डॉक्टर साहब ने तुरंत जिले के वरीय अधिकारी को इसकी सूचना दी। घटना के बाद जिस नंबर से कॉल आया था। उस नंबर पर कॉल किया गया तो नंबर बंद पाया गया। फिर अचानक पांच दिनों बाद यानी 9 जून को दिन के करीब पौने एक बजे फिर से डॉक्टर साहब को उसी नंबर से फोन आने लगा। डॉक्टर साहब घबराकर फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा। लेकिन दुबारा फोन आने पर वो डर गए। पीड़ित डॉक्टर ने तुरंत इसकी सूचना वरीय पुलिस अधिकारी को दी। पुलिस अधिकारी द्वारा नजदीकी थाना में आवेदन देने की बात कही गई। जिसके उपरांत पीड़ित डॉक्टर ने आज सुबह जमुई सदर थाना में इस बावत आवेदन दे दिया है और जमुई पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। 

Diarch GO

इधर घटना की सूचना के बाद शहर में हड़कंप का माहौल बन गया है। लोग कहने लग गए है कि क्या बिहार फिर से 'जंगलराज' की ओर अग्रसर हो गया है! इस बावत जब जमुई पुलिस से संपर्क किया गया तो पुलिस ने बताया कि रंगदारी को लेकर एक आवेदन सदर थाना में दिया गया है। मामले को लेकर FIR की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जल्द ही मामले की छानबीन कर दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर इस घटना के बाद पीड़ित डॉक्टर के परिवारवाले भी खौफजदा है और पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रहे है। 

जमुई से सुमित की रिपोर्ट