LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News:जमुई में मवेशी तस्करी का खुलासा,ग्रामीणों की सतर्कता से पकड़ा गया ट्रक

Bihar News: जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र में आज तड़के सुबह मवेशी तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया, जब स्थानीय ग्रामीणों की सतर्कता से मवेशियों से भरा एक ट्रक पकड़ा गया।

Cattle smuggling
मवेशी तस्करी का खुलासा- फोटो : Reporter

Bihar News: जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र में आज तड़के सुबह मवेशी तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया, जब स्थानीय ग्रामीणों की सतर्कता से मवेशियों से भरा एक ट्रक पकड़ा गया। ट्रक को रोकने के बाद तुरंत इसकी सूचना गिद्धौर थाना को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया।

गिद्धौर थाना प्रभारी दीनानाथ सिंह ने जानकारी दी कि ट्रक में कुल 16 बड़े मवेशी और 14 बछड़े लदे हुए थे। यह ट्रक बक्सर से रवाना होकर झारखंड की ओर जा रहा था। तड़के सुबह जब ट्रक गिद्धौर क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी स्थानीय लोगों ने उसे संदिग्ध मानकर रोक लिया और पुलिस को खबर दी।गिद्धौर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक ड्राइवर और एक अन्य तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचानअमित कुमार, निवासी मधुपुर,पंकज कुमार, निवासी बक्सर 

के रूप में हुई है। दोनों को फिलहाल कागजी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक प्रक्रिया में भेजा जा रहा है।थाना प्रभारी दीनानाथ सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की सतर्कता सराहनीय है। हमारी टीम मौके पर पहुंचते ही ट्रक को जब्त कर लिया गया और तस्करों को हिरासत में लिया गया है। इस पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।हालांकि, जमुई पुलिस लगातार मवेशी तस्करी पर सख्ती का दावा करती है, लेकिन अवैध मवेशी वाहन अब भी जिले की सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ते नजर आते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि इन नेटवर्क्स पर पूरी तरह से नकेल कब कसी जाएगी?

सुमित सिंह की रिपोर्ट