LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

सदर अस्पताल में मानवता हुई शर्मसार, बाथरुम के टॉयलेट शीट में फंसा मिला नवजात बच्ची का शव, तस्वीर देख कलेजा फट जाएगा

BIHAR NEWS - सदर अस्पताल के टायलेट में लगे शीट में एक नवजात बच्ची का शव फंसा हुआ मिला है। बच्ची के सिर को जबरन शीट में बने छेद में फंसाया गया था। जैसे कि उसे मारने की कोशिश की गई हो। शव मिलने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया है।

सदर अस्पताल में मानवता हुई शर्मसार, बाथरुम के टॉयलेट शीट में

JAMUI : आज जमुई के सदर अस्पताल में अफरा तफरी मच गई जब एक नवजात बच्ची का शव टॉयलेट शीट में मिला। शव का सिर जबरदस्ती टॉयलेट शीट में घुसेड़ा हुआ था। जिसको निकालने में अस्पताल कर्मियों के पसीने छूट गए। शव को निकालने के लिए टॉयलेट शीट को उखड़ना तक पड़ गया। 

दरअसल जमुई सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के सामने बने शौचालय में लगे टॉयलेट शीट से बुधवार को एक नवजात बच्चे को निकाला गया नवजात को इस तरह से सर को घुसा दिया गया था कि टॉयलेट सीट को तोड़कर बच्चों के बॉडी को दो हिस्सों में काटकर निकाला गया है। नवजात किसका है कहां से लाया गया और किसने इस तरह का वीभत्स घटना को अंजाम दिया है इसकी फिलहाल किसी को कोई जानकारी नहीं है। 

अस्पताल प्रबंधक रमेश पांडेय सिविल सर्जन डॉ अमृत किशोर और डिप्टी सुपरीटेंडेंट नौशाद अहमद सभी ने इस मामले को लेकर चुप्पी साध रखी है। अस्पताल के विश्वसनीय सूत्रों की माने तो पिछले दो दिनों से लेकर अब तक सदर अस्पताल में जन्म लिए किसी नवजात की मौत नहीं हुई है। ऐसे में यह बड़ा सवाल उठता है कि इतने बड़े सदर अस्पताल में यह बच्चा कहां से आया और किसने इसे टॉयलेट शीट में घुसाया। इसकी जानकारी अभी तक किसी को नहीं मिल पाई है। ऐसे में सदर अस्पताल की सुरक्षा से लेकर अस्पताल की व्यवस्था तक कटघरे में जरूर खड़ा हो गया है। 

लोगों का तो अब यह भी कहना है कि इस तरह अस्पताल में कोई बड़ी घटना करके लोग चला जाएगा और अस्पताल प्रबंधन और व्यवस्थापक को इसकी कानों कान जानकारी नहीं हो पाएगी। ऐसे में इलाज कर रहे मरीजों और उसके परिजनों की जान माल की सुरक्षा अब भगवान भरोसे ही है। 

NSIT
Nsmch

कार्रवाई का इंतजार

बहरहाल इस मामले को लेकर विभाग और बड़े पदाधिकारी क्या कुछ कार्रवाई करते हैं यह देखना तो लाजमी होगी लेकिन सदर अस्पताल प्रबंधन का इस घटना को लेकर चुप्पी कई सवालों को जन्म दे रही है। वहीं पूरे मामले को लेकर जमुई डीएम अभिलाषा शर्मा का कहना है कि मामले की जानकारी मीडिया द्वारा दी गई है पूरे मामले की जांच की जाएगी।जो भी लोग दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कुछ दिन पहले डस्टबिन में मिला था नवजात का शव

बता दें कुछ दिनों पहले भी एक नवजात का शव जमुई के ही खैरा अस्पताल से डस्टबिन में मिला था। जिसके बाद भारी हंगामा भी हुआ। लेकिन अस्पताल प्रशासन के कानों तक जू भी नहीं रेंगी। जमुई सदर अस्पताल कई मामले को लेकर हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। कभी एंबुलेंस की कमी तो कभी स्ट्रेचर पर दवा ढोने की तो कभी मरीज के यूरिन बैग की जगह कोल्ड्रिंक्स के बॉटल का उपयोग किया जाना। इन सभी वारदातों से से हमेशा जमुई सदर अस्पताल सुर्खियों में रहता है।