LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News: जमुई में शराब की तस्करी करता था डिलीवरी ब्वॉय, पुलिस ने बरामद की भारी मात्रा में विदेशी शराब

Bihar News: जमुई में पुलिस ने एक डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार किया, जो पिछले कुछ महीनों से शराब की तस्करी कर रहा था। आरोपी झारखंड के देवघर से शराब लाकर जमुई में होम डिलीवरी करता था। पुलिस ने आरोपी को कटौना मोड़ से पकड़ा और उसके पास से विदेशी शराब की बड़ी

Bihar News: जमुई में शराब की तस्करी करता था डिलीवरी ब्वॉय, प

जमुई जिले में पुलिस ने गुरुवार सुबह कटौना मोड़ के पास से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के केंदुआडीह निवासी सूरज झा है, जो कई महीनों से डिलीवरी बॉय के रूप में शराब की तस्करी कर रहा था।

होम डिलीवरी का नेटवर्क, झारखंड से हो रही थी तस्करी
सूत्रों के अनुसार, सूरज झा झारखंड के देवघर से शराब लाकर जमुई में सप्लाई करता था। वह ग्राहकों तक शराब पहुंचाने के लिए डिलीवरी बॉय की तरह काम करता था, जिससे पुलिस को शक न हो। गुरुवार सुबह भी वह झाझा बस स्टैंड पर किसी ग्राहक को शराब की खेप देने जा रहा था, लेकिन मलयपुर थाने की पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया। पुलिस को देख वह भागने लगा, लेकिन पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

छात्रों को भी तस्करी में शामिल करने का खुलासा
पुलिस ने जब उसके डिलीवरी बॉक्स की जांच की तो भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के कई सहयोगी भी इस धंधे में शामिल हैं, जिनकी पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि जिले में शराब की होम डिलीवरी बड़े पैमाने पर हो रही है। तस्कर स्कूल-कॉलेज के छात्रों को भी इस धंधे में शामिल कर रहे हैं। वे उनके बैग में किताबों की जगह शराब रखकर डिलीवरी करा रहे हैं।

NSIT
Nsmch

पुलिस कर रही मामले की गहन जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क की पहचान कर कठोर कार्रवाई की जाएगी ताकि जमुई जिले में इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह से लगाम लगाई जा सके।