LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण, DM ने किया स्थल का निरीक्षण
  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण,

  • Gunja Kumari Death Case Muzaffarpur
  • Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! गुंजा की मौत के बाद भड़के मायके वाले, दरवाजे

  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना
  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार

  • Sudhakar Singh vs IPS Kundan Krishnan Defamation Notice
  • Bihar Politics:आरजेडी सांसद को माफी मांगने और 5 करोड़ हर्जाने की मांग को लेकर आईपीएस कुंदन कृष्णन ने

  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष का जाना हालचाल
  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष

Bihar News: बिहार के पंचभूर झरना में डूबे IIT इंजीनियर की मौत, 5 महीने की शादी और उजड़ा सुहाग,प्रेम की परछाईं में काल का साया

Bihar News: बिहार के जमुई में पंचभूर झरना में IIT इंजीनियर अतुल कुमार की दर्दनाक मौत ने सबको झकझोर दिया है। जानिए इस हादसे की पूरी कहानी और उसके पीछे के आरोप-प्रत्यारोप।

Bihar News
Bihar News- फोटो : freepik

बिहार के जमुई में 28 वर्षीय अतुल कुमार, जो पेशे से एक IIT इंजीनियर थे। उनकी मौत पंचभूर झरना में गिरने से हो गई। वो जर्मनी में एक प्रतिष्ठित कंपनी में कार्यरत थे, जो चैती छठ पर्व के अवसर पर अपने घर बिशनपुर पंचायत, केतारीबांक गांव लौटे थे।  वे अपनी पत्नी प्रिया कुमारी के साथ पंचभूर झरना घूमने गए थे, लेकिन यह सैर उनकी जिंदगी की आखिरी यात्रा बन गई।

रविवार को जब वे झरना स्नान कर रहे थे तो स्नान के बाद अतुल पहाड़ की ऊंचाई पर चढ़ने लगे। उनकी पत्नी प्रिया ने उन्हें ऊपर चढ़ने से रोका, लेकिन अतुल नहीं माने। कुछ दूरी चढ़ने के बाद उनका पैर फिसल गया और वे सीधे झरने के गहरे पानी में जा गिरे। उन्हें तैरना नहीं आता था, जिससे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई।

Diarch GO

मां का आरोप

अतुल की मां सुनीता देवी का कहना है कि उन्हें इस हादसे पर विश्वास नहीं हो रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि अतुल की पत्नी प्रिया अकसर उससे लड़ाई करती थी और गाली-गलौज तक करती थी। सुनीता देवी ने शक जाहिर किया है कि यह केवल हादसा नहीं बल्कि कोई साजिश हो सकती है।उनके अनुसार, अतुल ने अपनी मर्जी से लव मैरिज की थी और घरवालों की इच्छा के विरुद्ध जाकर प्रिया से शादी की थी। सुनीता देवी ने कहा, "बेटा बहुत खुशमिजाज और सीधा-सादा था। लेकिन प्रिया का व्यवहार काफी कड़वा और कठोर था। हालांकि, प्रिया ने इस आरोप का खंडन करते हुए कहा कि अतुल ने उनकी मर्जी के खिलाफ पहाड़ पर चढ़ाई की और दुर्भाग्यवश उनका पैर फिसल गया।

 5 महीने की शादी 

यह जोड़ी केवल 5 महीने पहले शादी के बंधन में बंधी थी। गांववालों के अनुसार, दोनों शुरुआत में खुश थे और उनके रिश्ते में कोई खास समस्या नहीं दिखी थी। प्रिया भी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं और दोनों का प्रोफेशनल बैकग्राउंड भी मेल खाता था।लेकिन इस हादसे के बाद पूरा गांव स्तब्ध है। प्रिया की हालत इतनी खराब थी कि वह अतुल के शव से बार-बार लिपटकर उसे जगाने की कोशिश कर रही थी। कई बार ग्रामीण महिलाओं को आकर उसे हटाना पड़ा क्योंकि वह बार-बार बेहोश हो रही थी।इस घटना ने ना केवल एक परिवार को उजाड़ दिया, बल्कि ग्रामीण समाज को भी अंदर तक झकझोर दिया है। गांव के बुजुर्गों ने बताया कि अतुल बहुत ही सरल और मिलनसार स्वभाव के युवक थे।

NSIT
Nsmch

पुलिस की जांच और ग्रामीणों की प्रतिक्रिया

सूचना मिलने पर गरही थाना अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में यह हादसा प्रतीत होता है। "अतुल झरना के किनारे चढ़ाई कर रहे थे, तभी उनका पैर फिसला और वे पानी में गिर पड़े," थाना अध्यक्ष ने कहा। अतुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजा गया है और आगे की जांच प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने अभी तक किसी भी साजिश या आपराधिक कोण की पुष्टि नहीं की है।हालांकि, ग्रामीणों और परिवारजनों के बयानों को संज्ञान में लेते हुए पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।