LATEST NEWS

  • Pakistan Linked Network
  • Bihar Crime: बिहार से गिरफ्तार हुए दो पाकिस्तानी एजेंट, ISI नेटवर्क से जुड़े मामले के खुलासा से

  • Ara Hospital
  • Bihar Health News: सदर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था! महिला मरीज को बेड नहीं मिला, बैठने की जगह पर

  • Vaishali Police Seize Firecrackers
  • Bihar Crime: वैशाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मकान से 20 लाख के अवैध पटाखे बरामद, कारोबारी गिरफ्तार

  • Tirhut Graduate Poll
  • Tirhut Graduate Poll: तिरहुत स्नातक चुनाव में वंशीधर ब्रजवासी 3427 वोटों से आगे, पढ़िए अब तक के मतों

  • Patna Teacher MLC Poll RJD Sanjeev Kumar Defeats BJP Yadav
  • Patna Teacher MLC Election: पटना शिक्षक MLC सीट पर RJD की जीत की आधिकारिक घोषणा, संजीव कुमार बोले-

Bihar News - बिहार के इस शहर में 64 करोड़ की लागत से होगा पुल का निर्माण, 12 पंचायतों को मिलेगा सीधा लाभ, मंत्री ने किया कार्य का शुभारंभ

Bihar News - बिहार के इस शहर में 64 करोड़ की लागत से होगा पु

JAMUI -  जो मै कहता हूं वो मैं पूरा करता हूं। यह बात कोई और नहीं चकाई विधानसभा के विधायक सह बिहार सरकार में मंत्री सुमित सिंह ने अपने संबोधन में कहा है। मौका था 64 करोड़ की लागत से बनने जा रहे उच्चस्तरीय बरनार पुल (सोनो–चुरहैत पुल) का शिलान्यास कार्यक्रम का। इस अवसर पर स्थानीय साथियों द्वारा आयोजित एक जनसभा को मंत्री सुमित सिंह ने संबोधित किया और अपने विचार साझा किए। 

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस पुल का निर्माण मेरा प्रण था, और मुझे खुशी है कि मैं अपनी ही उम्मीदों पर खरा उतर सका। मैं आभारी हूं माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का, जिनके आशीर्वाद से यह सुखद सौभाग्य आज प्राप्त हुआ। मैं अपनी जनता, अपने चकाई विधानसभा परिवार का भी आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास बनाए रखा। यह शिलान्यास उनके विश्वास की जीत भी है। अपने चकाई विधानसभा क्षेत्र को सजाना-संवारना, अपने लोगों की समस्याओं का समाधान करना —मेरा दायित्व भी है और विरासत में मिला कर्तव्य भी। आप सभी अपना प्रेम, विश्वास और समर्थन बनाए रखिए —सिर्फ सड़क और पुल ही नहीं, आने वाले समय में बड़े–बड़े काम होने वाले हैं। 

इधर इस पुल के कार्यारंभ होने से लगभग 12 पंचायत के लाखों लोगों का इसका सीधा लाभ मिल सकेगा। इस पूल को लेकर राजनीति भी खूब हुई। लेकिन मंत्री सुमित सिंह ने इस पूल का शिलान्यास कर अपने विरोधियों को चुप करा दिया है। वही इस पूल के निर्माण से लाभान्वित होनेवाली जनता ने इसका जोरदार स्वागत किया है और मंत्री के जयकारों से सोनो की धरती को गुंजयमान बना दिया। इस पुल निर्माण की मांग काफी अरसे से जनता द्वारा की जा रही थी। 

NSIT
Nsmch

मंत्री सुमित सिंह ने इसे पूरा कर जनता पर अपने कार्यों की बड़ी छाप छोड़ने में कामयाब हुए है। इलाके के राजनीतिज्ञों की माने तो आगामी विधानसभा चुनाव में इसका बड़ा लाभ मंत्री सुमित सिंह को मिलने जा रहा है।

न्यूज 4नेशन के लिए जमुई से सुमित सिंह की रिपोर्ट