LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Chachi Bhatija Affair: रिश्तेदारी गई भाड़ में! चाची को हुआ इश्क, भतीजा बना दूल्हा — बेटी अब 'पहले' को सौंप दी

Chachi Bhatija Affair: कहते हैं "प्यार अंधा होता है," लेकिन बिहार के जमुई में तो ये अंधा क्या, रिश्तों की पूरी आंख फोड़कर निकल गया! यहां एक शादीशुदा महिला ने अपने ही भतीजे नुमा पड़ोसी से मंदिर में दूसरी शादी रचा ली...

Chachi Bhatija Affair
चाची को भतीजा से हुआ इश्क- फोटो : social Media

Chachi Bhatija Affair: कहते हैं "प्यार अंधा होता है," लेकिन बिहार के जमुई में तो ये अंधा क्या, रिश्तों की पूरी आंख फोड़कर निकल गया! यहां एक शादीशुदा महिला ने अपने ही भतीजे नुमा पड़ोसी से मंदिर में दूसरी शादी रचा ली, और वो भी पति की मौजूदगी में! अब इसे "सोशल मीडिया की देन" कहें या रिश्तों की उलझी हुई डोर, लेकिन ये लव स्टोरी तो रिश्तों के गाइडबुक में नया अध्याय जोड़ गई।

पटना की रहने वाली आयुषी की पहली शादी 2021 में विशाल दुबे से हुई थी। चार साल की बेटी भी है। लेकिन फिर पड़ोसी सचिन दुबे से सोशल मीडिया पर दिल की बात हुई, और बात "प्योर लव" तक पहुंच गई — भले ही रिश्ता भतीजे जैसा ही क्यों न हो! आयुषी ने 15 जून को पति और बच्ची को छोड़ दिया और सचिन के साथ फरार हो गई। पति बेचारा थाने की चौखट पकड़ बैठा।

Diarch GO

लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब दोनों प्रेमी खुद सामने आए — कोई शर्म नहीं, सिर्फ इश्क! गांव के शिव मंदिर में ग्रामीणों की मौजूदगी में शादी रचाई और सबको प्यार की नई परिभाषा सिखा दी।

आयुषी का आरोप है कि उसका पति उसे प्रताड़ित करता था, इसलिए उसने तलाक की अर्जी भी दी और बेटी को भी पति के हवाले कर दिया — "बेटी को संभालो, मैं मोहब्बत संभालती हूं!"

NSIT
Nsmch

दूल्हा नं. 2 यानी सचिन बोले — "हम दोनों 2 साल से प्यार करते थे, अब समाज के डर को पछाड़कर शादी कर ली है।" वहीं पहले पति विशाल दुबे बोले — "खुश रहो, लेकिन मुझे विलेन मत बनाओ।

जब सोशल मीडिया और रिश्तेदार एक साथ कनेक्ट हों, तो फैमिली ट्री में भी ब्रांचेस उलझ जाती हैं! बिहार की इस प्रेम कथा में ना खून का रिश्ता काम आया, ना शादी की मर्यादा। बस "प्यार" नाम का हथियार था और मंदिर वह रणभूमि, जहां रिश्तों की हार और मोहब्बत की जीत घोषित कर दी गई।