LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

BRIDE SUICIDE - पति ने मायके जाने की जिद पूरी नहीं की, नाराज नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

BRIDE SUICIDE - पति ने मायके जाने की जिद पूरी नहीं की, नाराज

JAMUI - मायके नहीं जाने से नाराज नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पति ने सिर्फ इतना कहा कि गेहूं बेचने के बाद वह उसे लेकर जाएगा। लेकिन विवाहिता ने पति की बात मानने से इनकार कर दिया और जिद पर अड़ गई। मृत नवविवाहिता की पहचना मंजरी कुमारी ( 20 साल) पति सोनू पासवान के रूप में की गई है।

पूरी घटना जिले के बरहट थाना क्षेत्र के सुखलेवा गांव की है। बताया गया कि एक साल पहले मंजरी की शादी ले बिहार शरीफ निवासी सोनू पासवान से हुई थी। मंगलवार की शाम मंजरी ने अपने पति से मायके जाने की इच्छा जताई थी। सोनू ने धान बेचने के बाद भेजने का वादा किया।

साड़ी को बनाया फंदा

सोनू के इस फैसले से मंजरी नाराज थी। वो तुरंत मायके जाने की जिद पर अड़ी हुई थी। कई बार बोलने के बाद उसके पति ने इनकार किया। जिससे नाराज होकर मंजरी ने साड़ी से पंखे में फांसी लगा ली। मृतका के पिता गिरानी पासवान ने थाने में आवेदन देकर बताया कि मंजरी ने खुदकुशी की है और इसमें ससुराल वालों की कोई गलती नहीं।

घटना की सूचना पर बरहट थाने की पुलिस और एसडीपीओ सतीश सुमन मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। परिजनों के बयान के बाद फिलहाल किसी पर आरोप तय नहीं किया गया है।

NSIT
Nsmch