LATEST NEWS

  • Ara crime news
  • Ara crime news: आरा के बांध के पास महिला का शव मिलने से हड़कंप, मौत की वजह तलाश

  • Siwan Crime
  • Siwan Crime: दबंगई का खौफनाक खेल! दुकान में घुसकर महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दोनों हाथ टूटे; लाखों की

  •  Ara Pakdi Chowk
  • Ara Pakdi Chowk: : आरा के पकड़ी चौक का नाम बदलने पर बवाल, ‘सेवा ज्योति चौक’ के

  • Bhojpur News
  • Bhojpur News: आरा में किसान नेता रणवीर चौधरी की जयंती धूमधाम से मनी, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 163 किलो गांजा और प्रतिबंधित तंबाकू-पान मसाला जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 163 किलो गांजा और प्रतिबंधित तंबाकू-पान मसाला जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Bihar News:तमिलनाडु से निकला विश्व का सबसे विशाल शिवलिंग बिहार की धरती पर, आस्था का सैलाब, शिवमय हुआ पूरा इलाका

Bihar News:विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग आज बिहार पहुंच चुका है। तमिलनाडु से चलकर पूर्वी चंपारण जा रहा यह भव्य शिवलिंग यूपी–बिहार की सीमा से होते हुए गोपालगंज में प्रवेश कर चुका है...

Bihar News:तमिलनाडु से निकला विश्व का सबसे विशाल शिवलिंग बिह
विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग - फोटो : NAMO NARAYAN

Gopalganj: जिले से इस वक्त आस्था, भक्ति और सनातन संस्कृति से जुड़ी एक ऐतिहासिक और भावनात्मक खबर सामने आ रही है। विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग आज बिहार की धरती पर प्रवेश कर चुका है। तमिलनाडु से चलकर पूर्वी चंपारण स्थित विराट रामायण मंदिर की ओर अग्रसर यह भव्य और दिव्य शिवलिंग यूपी–बिहार की सीमा पार करते हुए जैसे ही गोपालगंज में दाखिल हुआ, पूरा इलाका हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।

यह नज़ारा सिर्फ एक धार्मिक यात्रा का नहीं, बल्कि सनातन परंपरा की विराट शक्ति और भारत की सांस्कृतिक एकता का जीवंत प्रमाण बन गया। यूपी–बिहार सीमा पर शिवलिंग के पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा, शंख-नाद, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ इसका ऐतिहासिक स्वागत किया। देखते ही देखते सड़कों के दोनों ओर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हर चेहरा श्रद्धा से दमकता नजर आया।

Diarch GO

गोपालगंज जिले के विभिन्न इलाकों में शिवलिंग के स्वागत को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं। जगह-जगह पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन हुआ। पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। श्रद्धालुओं का कहना है कि इतनी विशाल, भव्य और अलौकिक शिवलिंग को देखने का सौभाग्य जीवन में पहली बार मिला है। कई लोग इसे अपने जीवन का सबसे पुण्य और अविस्मरणीय क्षण बता रहे हैं। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और यातायात को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। पुलिस बल की तैनाती, ट्रैफिक डायवर्जन और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि आस्था के इस महापर्व में किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की यह यात्रा अब एक धार्मिक आयोजन से कहीं आगे बढ़कर राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक चेतना की प्रतीक बन चुकी है। तमिलनाडु से बिहार तक की यह शिव यात्रा देश की विविधता में एकता को दर्शा रही है। गोपालगंज से होते हुए यह दिव्य शिवलिंग अब अपने अंतिम पड़ाव पूर्वी चंपारण की ओर अग्रसर है, जहां विराट रामायण मंदिर में यह सनातन आस्था का नया इतिहास रचेगा।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा