LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

Bihar News : गोपालगंज में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प, आधा दर्जन लोग हुए जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

Bihar News : गोपालगंज में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए. जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.......पढ़िए आगे

Bihar News : गोपालगंज में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बी
हिंसक झड़प में आधा दर्जन लोग जख्मी - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के उसरी गांव में पुराने जमीनी विवाद ने आज एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया है। विवाद में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है, जिसमें कुल छह लोग घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, गांव में जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा था। आज किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में झड़प में तब्दील हो गई। 

इस दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडों का इस्तेमाल हुआ और देखते ही देखते गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही बैकुंठपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। सभी घायलों को इलाज के लिए बैकुंठपुर पीएचसी भेजा गया, जहां से गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के द्वारा बताया जा रहा है कि अभी स्थिति सामान्य है। 

Diarch GO

बैकुंठपुर थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि घायलों के द्वारा अभी तक थाने में कोई आवेदन दिया नहीं गया है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट