LATEST NEWS

  • Nishant Kumar Opposes Farakka Treaty
  • फरक्का संधि पर निशांत का तल्ख तेवर, बिहार के हित से समझौता नहीं... नहीं होने देंगे नवीनीकरण

  •  FIR Against Rahul- Priyanka Gandhi
  • राहुल-प्रियंका गांधी पर दर्ज हुआ FIR, अकाशवाणी भवन में घुसने को लेकर पुलिस ने दर्ज किया केस

  • Bihar Education
  • Bihar Education: बिहार के स्कूलों में अब मैथिली-भोजपुरी समेत 5 क्षेत्रीय भाषाओं की होगी पढ़ाई, दीपावली से पहले

  • Upendra Kushwaha
  • Bihar Politics: ‘पार्टी टूटने वाली है?’ सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा का तंज- भीड़ बहुत है पत्रकार जी, आपका

  • BJP Power Show in Patna
  • Bihar Politics: पटना में BJP का शक्ति प्रदर्शन, मिलर मैदान में ऑनलाइन जुड़े पीएम मोदी और नितिन

Bihar Crime : गोपालगंज में मुखिया पुत्र के हर्ष फायरिंग करने का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Bihar Crime : गोपालगंज में मुखिया पुत्र के हर्ष फायरिंग करने

GOPALGANJ : जिले के मांझा प्रखंड स्थित निमुइयां पंचायत से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पंचायत के मुखिया के बेटे का शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो के वायरल होते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

सूत्रों के अनुसार, शादी कार्यक्रम में अचानक मुखिया पुत्र द्वारा पिस्तौल से फायरिंग की गई, जिसके बाद वहाँ मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है, लेकिन इस तरह की खतरनाक हरकत को लेकर अब पुलिस सख्त एक्शन मोड में है। वीडियो वायरल होने के बाद सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर आए इस वीडियो को देखने के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया है। उनके अनुसार - “मांझा थाना क्षेत्र के निमुइयां पंचायत के मुखिया पुत्र द्वारा शादी समारोह में हर्ष फायरिंग किए जाने की जानकारी सोशल मीडिया से मिली। 

Diarch GO

मामले को संज्ञान में लेते हुए मांझा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है और अनुसंधान चल रहा है।” एसडीपीओ ने आगे बताया कि घटना में प्रयुक्त हथियार और फायरिंग की परिस्थितियों को लेकर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध हथियार का प्रयोग या हथियार के लाइसेंस का दुरुपयोग पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की  जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि यह साबित होता है कि हथियार लाइसेंसधारी के नाम पर था, और उसका दुरुपयोग हुआ है, तो - हथियार जब्त किया जाएगा एवं लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। संबंधित लोगों पर कठोर धाराओं में कार्रवाई होगी। 

एसडीपीओ राजेश कुमार ने कहा कि प्रशासन ऐसे मामलों पर बिल्कुल Zero Tolerance की नीति अपनाए हुए है। शादी समारोह में खुलेआम हर्ष फायरिंग का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। कई लोग इसे गैर-जिम्मेदाराना और खतरनाक बताते हुए आलोचना कर रहे हैं, क्योंकि ऐसे मामलों में अक्सर हादसे होते रहे हैं। पुलिस अब - वीडियो की सत्यता की जांच, घटनास्थल की पहचान, फायरिंग में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी और शामिल लोगों की भूमिका की जांच। पर तेजी से काम कर रही है। अनुसंधान के बाद जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट