LATEST NEWS

  • Police Didi : बिहार में ‘पुलिस दीदी’ से बदला माहौल, अबतक 790 मनचलों पर हुई कार्रवाई, छात्राएं बोली-बड़ी बहन हमारी सुरक्षा में
  • Police Didi : बिहार में ‘पुलिस दीदी’ से बदला माहौल, अबतक 790 मनचलों पर हुई कार्रवाई, छात्राएं बोली-बड़ी

  • नेपाल में लगातार भूस्खलन और बाढ़ प्रकृति का बड़ा अलर्ट: डॉ. सुनील कुमार चौधरी
  • नेपाल में लगातार भूस्खलन और बाढ़ प्रकृति का बड़ा अलर्ट: डॉ. सुनील कुमार चौधरी

  • Patna High Court : स्टाफ नर्स भर्ती मामले में पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फिर से जारी होगा रिजल्ट, BTSC को जारी किया आदेश
  • Patna High Court : स्टाफ नर्स भर्ती मामले में पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फिर से जारी होगा

  • दुर्गा-पूजा पर पटना पुलिस का फुलप्रूफ प्लान: बाइकर्स गैंग पर रहेगी कड़ी नजर, चप्पे-चप्पे पर होगी सुरक्षा
  • दुर्गा-पूजा पर पटना पुलिस का फुलप्रूफ प्लान: बाइकर्स गैंग पर रहेगी कड़ी नजर, चप्पे-चप्पे पर होगी सुरक्षा

  • Patna Police review meeting IG Jitendra Rana
  • पटना में कानून-व्यवस्था पर IG जितेंद्र राणा सख्त: हर 15 दिन में पुलिस अफसरों का बनेगा रिपोर्ट कार्ड

Bihar News : गोपालगंज में ट्रैक्टर पलटने से चालक सहित दो लोगों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : गोपालगंज में ट्रैक्टर पलटने से चालक सहित दो लोगों की मौत हो गयी. इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मच गया है......पढ़िए आगे

Bihar News : गोपालगंज में ट्रैक्टर पलटने से चालक सहित दो लोग
ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : जिले के भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर के समीप झरही नदी पर बने वैकल्पिक पुल पार करने के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर नदी में पलट गया। जिसके नीचे दबने से चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद वहां अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। जेसीबी से ट्रैक्टर ट्रॉली और दबे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक की पहचान गोपालगंज जिले के श्रीपुर थाना क्षेत्र के सोनगढ़वा गांव निवासी विद्या सागर सिंह और मुनेश्वर चौधरी के रूप मे हुई है। 

बताया जाता है कि मृतक विद्या सागर सिंह टेंट हाउस में काम करते थे, जो अपने साथी मुनेश्वर चौधरी के साथ कटेया थाना क्षेत्र के विशुनपुर से शादी समारोह सम्पन्न होने के बाद टेंट का सामान ट्रैक्टर ट्रॉली पर लोड कर घर ला रहे थे। इसी क्रम में झरही नदी के पास हादसा हो गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार सामने से एक टेंपो आ रहा था जिसकी रौशनी से ट्रैक्टर चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर ट्रॉली नदी में पलट गया।

Diarch GO

काफी मशक्कत के बाद जेसीबी और क्रेन के माध्यम से ट्रैक्टर ट्राली को निकाला गया। जहां दबने से दोनों मजदूरों की मौत हो चुकी थी। मौत की खबर परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया है । परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीँ गांव में शोक का माहौल है।

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट