LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

पटना में कानून-व्यवस्था पर IG जितेंद्र राणा सख्त: हर 15 दिन में पुलिस अफसरों का बनेगा रिपोर्ट कार्ड

पटना में पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के लिए अब हर 15 दिन (पखवाड़े) पर समीक्षा बैठक होगी। IG जितेंद्र राणा ने ERSS (112 आपातकालीन सेवा) के रिस्पांस टाइम को कम करने और नशे व गंभीर अपराधों के खिलाफ अभियान तेज करने का आदेश दिया है।

Patna Police review meeting IG Jitendra Rana
हर 15 दिन में पुलिस अफसरों का बनेगा रिपोर्ट कार्ड- IG जितेंद्र राणा - फोटो : Reporter

पटना में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस महानिरीक्षक (केंद्रीय क्षेत्र, पटना) जितेंद्र राणा ने पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के सख्त निर्देश दिए हैं। सोमवार (12 अक्टूबर) को आयोजित क्षेत्रीय समीक्षा बैठक में उन्होंने गंभीर अपराधों, नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार और आपातकालीन पुलिस सेवाओं की स्थिति की व्यापक समीक्षा की और अधिकारियों को कार्यशैली में तेजी लाने की हिदायत दी।

ERSS के रिस्पांस टाइम को कम करने का निर्देश

आपात स्थिति में आम लोगों तक पुलिस सहायता तुरंत पहुंचाने के उद्देश्य से आईजी ने 'इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम' (ERSS) को और अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) को स्पष्ट कहा कि पुलिस के रिस्पांस टाइम को घटाने के लिए व्यवस्था में जरूरी सुधार किए जाएं, ताकि संकट के समय जरूरतमंदों को बिना किसी देरी के त्वरित सहायता मिल सके।

नशे के कारोबार और गंभीर अपराधों पर नकेल

समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक (अपराध) को शराब माफियाओं, नशीले पदार्थों के कारोबार और अन्य संगीन अपराधों से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया गया। आईजी ने पुलिस मुख्यालय से मांगी जाने वाली रिपोर्टों के समय पर निष्पादन और निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन पर जोर देते हुए कहा कि प्रशासनिक जवाबदेही और अपराध नियंत्रण में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों का सुरक्षा ऑडिट और आसूचना तंत्र मजबूत करने पर जोर

NSIT
Nsmch

विधि-व्यवस्था और सुरक्षा की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक (विधि-व्यवस्था/सुरक्षा) को जिले के सभी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों का सुरक्षा ऑडिट कराने का आदेश दिया गया। साथ ही, ऑडिट के दौरान पाई जाने वाली कमियों को तुरंत दूर करने, खुफिया (आसूचना) तंत्र को और मजबूत बनाने तथा विभिन्न अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने को कहा गया।

हर 15 दिन में समीक्षा बैठक, तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही

बैठक में लिया गया सबसे महत्वपूर्ण निर्णय यह रहा कि अब पुलिस अधिकारियों के कामकाज की नियमित निगरानी की जाएगी। इसके तहत वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP), पटना प्रत्येक 15 दिन (हर पखवाड़े) पर सभी संबंधित पुलिस अधीक्षकों के कार्यों और प्रगति का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर समीक्षा करेंगे, जिससे दिए गए निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।