LATEST NEWS

  • कैमूर में 'हम' पार्टी की गरीब चौपाल यात्रा: राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन के समक्ष जुटी भारी भीड़, महिलाओं की रही खास भागीदारी
  • कैमूर में 'हम' पार्टी की गरीब चौपाल यात्रा: राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन के समक्ष जुटी भारी भीड़,

  • Shastri Nagar Sabji Mandi Fire
  • Patna Fire Incident: शास्त्री नगर सब्जी मंडी में अगलगी से लाखों का नुकसान, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  • प्रभारी मंत्री विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश, 15 अक्टूबर से बालू घाटों के संचालन शुरू होते ही 24 घंटे करे सख्त निगरानी
  • प्रभारी मंत्री विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश, 15 अक्टूबर से बालू घाटों के संचालन शुरू होते ही

  • गया में अवैध देशी शराब की बड़ी खेप बरामद, झारखंड का चालक गिरफ्तार
  • गया में अवैध देशी शराब की बड़ी खेप बरामद, झारखंड का चालक गिरफ्तार

  • अमृत भारत स्टेशन योजना: पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने किया एकमा स्टेशन का निरीक्षण, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयसीमा बनाए रखने का दिए निर्देश
  • अमृत भारत स्टेशन योजना: पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने किया एकमा स्टेशन का निरीक्षण, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता

गंडक में गिरी तीन किशोरियां हुई लापता, नाव से नदी पार करने के दौरान हुआ हादसा

Bihar News : गोपालगंज जिले में आज एक बड़ी घटना हुई। गंडक नदी में तीन किशोरियां लापता हो गई। हादसा नदी को नाव से पार करने के दौरान हुआ। लापता बच्चियों की तलाश में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम जुटी है...

गंडक में गिरी तीन किशोरियां हुई लापता, नाव से नदी पार करने क
गोपालगंज में बड़ा हादसा- फोटो : नमो नारायण मिश्रा

Gopalganj : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया घाट पर गंडक नदी पार करने के दौरान तीन किशोरियां गहरे पानी में लापता हो गईं। बताया जा रहा है कि तीनों किशोरियां अपनी मां और गांव के अन्य लोगों के साथ खेती-बाड़ी के काम से नाव के जरिए नदी पार कर रही थीं। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज हवाओं व नदी के तेज बहाव के कारण यह दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई है।


मौसम खराब होने से डगमगाई नाव, गहरे पानी में समाईं किशोरियां

मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के तन्दसपुर गांव के कुछ लोग अपने मवेशियों और परिवार के सदस्यों के साथ खेती के काम के सिलसिले में नाव पर सवार होकर गंडक नदी के उस पार जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब नाव बीच नदी में पहुंची तो अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के कारण नदी में पानी का बहाव और लहरें तेज हो गईं, जिससे नाव अनियंत्रित होकर डगमगाने लगी। इसी अफरा-तफरी के बीच तीन किशोरियां संतुलन खो जाने के कारण सीधे गंडक नदी के गहरे पानी में समा गईं।


ग्रामीणों की कोशिशें नाकाम, परिजनों में मचा कोहराम

Diarch GO

किशोरियों को डूबता देख नाव पर सवार और नदी किनारे मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया, जिसके बाद भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर से तैरकर और नावों के सहारे बच्चियों की तलाश शुरू की, लेकिन मौसम की खराबी और पानी की तेज रफ्तार के आगे उनकी कोशिशें नाकाम साबित हुईं। हादसे की खबर मिलते ही डूबी किशोरियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नदी किनारे बड़ी संख्या में तन्दसपुर गांव के लोग जुटे हुए हैं और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।


एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही मोहम्मदपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत डुमरिया घाट पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमों को मोटर बोट व आधुनिक उपकरणों के साथ मौके पर रवाना किया। रेस्क्यू टीमें नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं, लेकिन इलाके में हो रही लगातार बारिश और गंडक नदी के जलस्तर व तेज बहाव के कारण राहत एवं बचाव कार्य में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


पुलिस प्रशासन की पैनी नजर, अधिकारियों ने की अपील

NSIT
Nsmch

स्थानीय प्रशासन लगातार नदी किनारे जुटे ग्रामीणों से धैर्य रखने और भीड़ न लगाने की अपील कर रहा है ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावित न हो। इस पूरे मामले को लेकर गोपालगंज के सदर एसडीपीओ-2 (सिधवलिया) राजेश कुमार ने बताया कि तन्दसपुर गांव के लोग मवेशियों के साथ खेती के काम से नदी पार कर रहे थे, तभी मौसम बिगड़ने से तीन बच्चियों के डूबने की आशंका है। उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ की टीम लगातार खोजबीन में जुटी है और शवों की बरामदगी के बाद आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट