LATEST NEWS

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

गया में अवैध देशी शराब की बड़ी खेप बरामद, झारखंड का चालक गिरफ्तार

गया में अवैध देशी शराब की बड़ी खेप बरामद, झारखंड का चालक गिर
गया में अवैध देशी शराब की बड़ी खेप बरामद- फोटो : मनोज कुमार

Gayaji : गया पुलिस को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। डोभी स्थित समेकित जांच चौकी (बाराचट्टी थाना) की पुलिस टीम ने वाहन जांच के दौरान एक डीसीएम ट्रक से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की है।

प्लास्टिक के कैरेटों के बीच छिपाकर रखी गई थी शराब 

पुलिस के अनुसार, झारखंड नंबर के एक डीसीएम ट्रक के डाला में प्लास्टिक के टूटे-फूटे कैरेटों की आड़ में शराब की पेटियों को छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया और मौके से चालक को गिरफ्तार कर लिया।

Diarch GO

झारखंड का रहने वाला है गिरफ्तार तस्कर 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 23 वर्षीय सूरज कुमार (पिता: सत्येंद्र यादव), निवासी ग्राम भौरा, थाना हरिहरगंज, जिला पलामू (झारखंड) के रूप में की गई है।

कुल 2,190 लीटर (7,300 बोतल) शराब बरामद: 

NSIT
Nsmch

ट्रक की तलाशी लेने पर पुलिस ने निम्नलिखित ब्रांडों की शराब जब्त की:

  • टैनाका (300 ML): 199 कार्टन
  • रॉयल झारखंड डीलक्स (300 ML): 84 कार्टन
  • बी-25 बॉम्बर (300 ML): 9 कार्टन (कुल बरामदगी: 292 कार्टन यानी 2,190 लीटर / करीब 7,300 पेट बोतल अवैध देशी शराब)

मामले की आगे की जांच जारी 

फिलहाल बाराचट्टी पुलिस गिरफ्तार तस्कर से गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य तस्करों और मुख्य आपूर्तिकर्ताओं का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अनुसंधान पूरा होते ही अदालत में आरोप पत्र (चार्जशीट) समर्पित कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मनोज की रिपोर्ट