LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

Bihar News : गोपालगंज में स्नान के दौरान गंडक नदी में डूबे तीन बच्चे, रेस्क्यू में जुटी एसडीआरएफ की टीम

Bihar News : गोपालगंज में गंडक नदी में स्नान के दौरान तीन बच्चे डूब गए. जिससे इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया. घटना के बाद एसडीआरएफ की टीम बच्चों की तलाश में जुट गयी है....पढ़िए आगे

Bihar News : गोपालगंज में स्नान के दौरान गंडक नदी में डूबे त
गंडक नदी में डूबे बच्चे - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : गोपालगंज में गंडक नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। लापता बच्चों की तलाश जारी है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे कुचायकोट के अंचल  पदाधिकारी व विशम्भरपुर थाना पुलिस लापता बच्चों की तलाश में जुट गई है। घटना विशम्भरपुर थाना के खेम मटीहिनिया गाँव की है। 

लापता बच्चों में विशम्भरपुर थाना के खेम मटीहिनिया गाँव के मंजीत कुमार यादव,आकाश कुमार यादव और कृष्णा कुमार यादव शामिल है। इस मामले में कुचायकोट अंचल अधिकारी मणिभूषण कुमार ने बताया कि आज बुधवार को करीब एक बजे  खेम मटीहिनिया गाँव के समीप गंडक नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे नदी में डूब गए। स्थानीय नाविकों के सहयोग से लापता बच्चों को तलाश किया जा रहा है। 

Diarch GO

मढ़ौरा से एसडीआरएफ की टीम भी बुलाया गया है। हालांकि अभी तक किसी बच्चे का रिकवरी नही हो सका है।

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट