LATEST NEWS

  • जमुई में अपराधी बेलगाम: मोबाइल छीनने के दौरान अपराधियों ने फेरी वाले को मारी गोली, सदर अस्पताल में इलाज जारी
  • जमुई में अपराधी बेलगाम: मोबाइल छीनने के दौरान अपराधियों ने फेरी वाले को मारी गोली, सदर अस्पताल में

  • भोजपुर पुलिस की बड़ी सफलता : 6 घंटे में गोलीकांड का खुलासा, रिश्तेदार ही निकले मुख्य आरोपी
  • भोजपुर पुलिस की बड़ी सफलता : 6 घंटे में गोलीकांड का खुलासा, रिश्तेदार ही निकले मुख्य आरोपी

  • si dilshad regulates traffic barefoot in rain
  • पटना में खाकी का जज्बा: विधानसभा गेट नंबर 4 पर नंगे पैर ट्रैफिक संभालते दिखे सब-इंस्पेक्टर दिलशाद

  • SIR के खिलाफ इंडिया गठबंधन का विरोध प्रदर्शन : मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजी
  • SIR के खिलाफ इंडिया गठबंधन का विरोध प्रदर्शन : मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजी

  • Bikram cpi ml protest against pipra police station
  • Patna Bikram News: पिपरा थाना पुलिस के खिलाफ भाकपा माले का प्रतिरोध मार्च,थानाध्यक्ष को बर्खास्त करने और FIR

Bihar Crime : गोपालगंज में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प, एक व्यक्ति की हुई मौत, दर्जन भर लोग हुए जख्मी

Bihar Crime : गोपालगंज में दो पक्षों में आपसी झड़प हो गयी. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीँ एक दर्जन लोग जख्मी हो गए. घटना के बाद इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है....पढ़िए आगे

Bihar Crime : गोपालगंज में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में
हिंसक झड़प में एक की मौत - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : जिले में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। मामला बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ मुंजा गांव का है। जहां सोमवार की सुबह देखते ही देखते विवाद ने खूनी रूप ले लिया। जानकारी के मुताबिक, विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस हिंसा में एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि करीब एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें कई की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। 

Diarch GO

इस पूरे मामले पर सदर एसडीपीओ 2 राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के पूजा गांव में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर मारपीट हुई है। इस झड़प में लगभग एक दर्जन लोग घायल हुए हैं, वहीं एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है ताकि कोई अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को न्याय का भरोसा दिलाया गया है। वहीं पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी और किस पक्ष ने हिंसा की शुरुआत की।

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट