LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

Bihar News : थावे मंदिर में चोरी के बाद मचा हड़कंप, मंत्री से लेकर डीआईजी तक ने किया निरीक्षण, टीओपी प्रभारी पर गिरी गाज

Bihar News : गोपालगंज के थावे मंदिर में चोरी के बाद हड़कंप मच गया है. मंत्री से लेकर डीआiईजी तक ने मंदिर का निरीक्षण किया है. वहीँ सीसीटीवी की भी जांच की जा रही है.....पढ़िए आगे

Bihar News : थावे मंदिर में चोरी के बाद मचा हड़कंप, मंत्री से
थावे में मचा हड़कंप - फोटो : SOCIAL MEDIA

GOPALGANJ : जिले के थावे दुर्गा मंदिर में हुई चोरी की घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार आज थावे दुर्गा मंदिर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर हालात की जानकारी ली और पूरे मामले को बेहद निंदनीय बताया। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने मंदिर पहुंचकर अधिकारियों से चोरी की पूरी जानकारी ली। 

उन्होंने एसपी और डीआईजी से मुलाकात कर चोरों की जल्द गिरफ्तारी को लेकर सख्त निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि आस्था के इस बड़े केंद्र में चोरी की घटना अत्यंत दुखद है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि “थावे दुर्गा मंदिर जैसी पवित्र जगह में चोरी की घटना निंदनीय है। पुलिस को निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जाए। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की भी व्यापक समीक्षा की जाएगी।” वहीं इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सारण रेंज के डीआईजी नीलेश कुमार भी गोपालगंज पहुंचे। डीआईजी ने थावे दुर्गा मंदिर का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों से घटना से जुड़ी जानकारी ली।

Diarch GO

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। देर रात हुई चोरी की घटना को लेकर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई भी की गई है। सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप में टीओपी प्रभारी धीरज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मंदिर क्षेत्र में तैनात गश्ती टीम की भूमिका की भी जांच के आदेश दिए गए हैं। 

डीआईजी नीलेश कुमार ने बताया कि “घटना गंभीर है। सुरक्षा में जो भी लापरवाही सामने आएगी, उस पर सख्त कार्रवाई होगी। टीओपी प्रभारी को निलंबित किया गया है और गश्ती व्यवस्था की जांच कराई जा रही है। जल्द ही घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा।” पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है और तकनीकी जांच के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर भी पूछताछ की जा रही है। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अतिरिक्त बल की तैनाती पर भी विचार किया जा रहा है। फिलहाल थावे दुर्गा मंदिर चोरी मामले में प्रशासन और पुलिस दोनों सख्त नजर आ रहे हैं। शिक्षा मंत्री से लेकर डीआईजी तक मौके पर पहुंचकर हालात की समीक्षा कर चुके हैं। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

NSIT
Nsmch

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट