LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

गैस कंपनी से 1 करोड़ के पाइप चोरी मामले का पर्दाफाश, भारी मात्रा में माल बरामद; ट्रक समेत 2 गिरफ्तार

गोपालगंज के सिधवलिया थाना क्षेत्र स्थित रुद्र गैस इंटरप्राइजेज से चोरी हुए पाइप मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिवान के हुसैनगंज में छापेमारी कर चोरी के 48 बड़े पाइप और 212 कटे हुए टुकड़े बरामद

गैस कंपनी से 1 करोड़ के पाइप चोरी मामले का पर्दाफाश, भारी मा

Gopalganj : जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र से रुद्र गैस इंटरप्राइजेज कंपनी के करोड़ों रुपये के पाइप चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी सर्विलांस के आधार पर सिवान जिले में छापेमारी कर चोरी का माल बरामद कर लिया है।

कबाड़ी की दुकान से मिला चोरी का जखीरा

पुलिस ने सिवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र स्थित एक कबाड़ी की दुकान पर छापेमारी की। मौके से पुलिस ने चोरी किए गए 48 बड़े पाइप और 212 कटे हुए पाइप के टुकड़े बरामद किए, जिन्हें स्क्रैप के रूप में बेचने की तैयारी थी। बरामद सामान की कीमत करीब 1 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने उस ट्रक को भी जब्त कर लिया है, जिसका इस्तेमाल चोरी का माल ढोने के लिए किया जा रहा था।

Diarch GO

क्या कहा पुलिस अधिकारी ने? 

सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि "रुद्र एस इंटरप्राइजेज के स्टाफ द्वारा सिधवलिया थाने में आवेदन दिया गया था, जिसके आधार पर कांड संख्या 240/25 दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा था। 

NSIT
Nsmch

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई। टीम और टेक्निकल सेल की मदद से कल दिनांक 02/12/25 को सिवान जिले के हुसैनगंज थाना अंतर्गत एक कबाड़ी के यहां रेड किया गया। जिसमें चोरी गई करीब 48 पाइप एवं 212 टुकड़ा किया हुआ स्क्रैप मिला। जिस ट्रक का उपयोग किया गया था उसे जब्त किया गया है, साथ ही ट्रक मालिक एवं ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। अन्य बिंदुओं पर अनुसंधान जारी है।"

ट्रक मालिक और ड्राइवर गिरफ्तार

इस कार्रवाई में पुलिस ने ट्रक मालिक और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, सिधवलिया थानाध्यक्ष सोमदेव झा की त्वरित कार्रवाई से यह सफलता मिली है। हालांकि, घटना में शामिल मुख्य आरोपी और अन्य अपराधी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

रिपोर्ट: नमो नारायण मिश्र, गोपालगंज