LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

Bihar Crime: मां थावे भवानी के धाम में सेंध, चोरी कांड पर पुलिस ने कसा शिकंजा, हिरासत में 30 संदिग्ध

Bihar Crime:गोपालगंज जिले के प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर परिसर में हुई सनसनीखेज चोरी की घटना के बाद पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है।

Theft at Thawe Bhavani Temple
मां थावे भवानी चोरी कांड पर पुलिस ने कसा शिकंजा- फोटो : social Media

Bihar Crime:गोपालगंज जिले के प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर परिसर में हुई सनसनीखेज चोरी की घटना के बाद पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। मां के दरबार में हुई इस वारदात ने न सिर्फ श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाई, बल्कि पूरे इलाके में बेचैनी और आक्रोश का माहौल भी पैदा कर दिया। मंदिर परिसर में चोरी की खबर फैलते ही सवाल उठने लगे कि आखिर इतनी पवित्र और संवेदनशील जगह पर अपराधियों ने इतनी बड़ी हिम्मत कैसे कर ली।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की रफ्तार तेज कर दी है। अब तक करीब 30 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर सघन पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिसके बाद पूरे मामले में अनुसंधान और तेज कर दिया गया है। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था, परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, और घटना के वक्त की गतिविधियों को खंगाला जा रहा है, ताकि अपराध की कड़ी दर कड़ी जोड़ी जा सके।

Diarch GO

गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित खुद इस पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। एसपी अवधेश दीक्षित ने साफ शब्दों में कहा कि दुर्गा मंदिर परिसर में हुई चोरी को पुलिस ने बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 30 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और जांच के दौरान कुछ महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। इन्हीं तथ्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया है और पुलिस को पूरा भरोसा है कि जल्द ही इस चोरी कांड का सफल उद्भेदन कर लिया जाएगा।

एसपी ने यह भी कहा कि पुलिस की टीमें तकनीकी साक्ष्यों, स्थानीय इनपुट और खुफिया जानकारी के सहारे काम कर रही हैं। जरूरत पड़ने पर जांच का दायरा और बढ़ाया जाएगा। मंदिर प्रशासन और स्थानीय लोगों से भी सहयोग लिया जा रहा है, ताकि कोई भी दोषी कानून की पकड़ से बाहर न रह सके। फिलहाल पुलिस ने श्रद्धालुओं से शांति बनाए रखने की अपील की है और दावा किया है कि बहुत जल्द मां थावे भवानी के दरबार में हुई इस चोरी की साजिश से पर्दा उठा दिया जाएगा।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- नमोनारायण मिश्रा