LATEST NEWS

  • पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान की पूण्य तिथि आज, लोजपा (आर) ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान की पूण्य तिथि आज, लोजपा (आर) ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

  • Patna Car Glass Broken Theft
  • पटना में दिनदहाड़े उचक्कों का दुस्साहस! महिला CO की कार का शीशा तोड़कर ऑफिशियल डोंगल व कैश चोरी

  • पीके का बड़ा बयान : चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर उठ रहे सवाल, व्यवस्था में सुधार की सख्त जरूरत
  • पीके का बड़ा बयान : चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर उठ रहे सवाल, व्यवस्था में सुधार की सख्त

  • Patna cyber crime gang busted
  • Patna Cyber Fraud Case: अगमकुआं के फ्लैट्स में छापेमारी, 55 ATM और लाखों कैश के साथ दबोचे गए

  • अब नौकरी नहीं, अपना रोजगार करेंगे : मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान
  • अब नौकरी नहीं, अपना रोजगार करेंगे : मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान

'शराब पीने से काम नहीं चलेगा, काम करना पड़ेगा', गोपालगंज सिविल सर्जन की फटकार का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

Bihar News : गोपालगंज सिविल सर्जन की फटकार का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. जहाँ उन्होंने कहा 'शराब पीने से काम नहीं चलेगा, काम करना पड़ेगा.....पढ़िए आगे

'शराब पीने से काम नहीं चलेगा, काम करना पड़ेगा', गोपालगंज सिवि
कर्मियों को फटकार - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जिले के सिविल सर्जन (CS) डॉ. वीरेंद्र प्रसाद अस्पताल कर्मियों को कड़ी फटकार लगाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सदर अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान का बताया जा रहा है। वीडियो में सीएस का सख्त तेवर और उनकी टिप्पणी ने पूरे स्वास्थ्य विभाग में खलबली मचा दी है।

निरीक्षण के दौरान डॉ. वीरेंद्र प्रसाद अस्पताल की व्यवस्थाओं और कर्मियों की कार्यशैली को लेकर काफी नाराज दिखे। उन्होंने सख्त लहजे में कर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा, "शराब पीने से काम नहीं चलेगा, अस्पताल में काम करना पड़ेगा।" उनकी इस तीखी टिप्पणी के बाद वहां मौजूद कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

Diarch GO

बताया जा रहा है कि सीएस डॉ. वीरेंद्र प्रसाद ओपीडी, इमरजेंसी और विभिन्न वार्डों का जायजा लेने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान उन्हें कुछ जगहों पर लापरवाही और अनुशासन की कमी दिखी। इसी दौरान एक कर्मचारी की कार्यशैली पर बिफरते हुए उन्होंने अनुशासन और जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों की सेवा और अस्पताल की ड्यूटी में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वीडियो में सिविल सर्जन का जो अंदाज दिख रहा है, उसे लोग अस्पताल की बिगड़ी व्यवस्था को पटरी पर लाने की कोशिश के रूप में देख रहे हैं। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग में इस तरह की सख्ती जरूरी है ताकि गरीब मरीजों को समय पर और सही इलाज मिल सके। यह वीडियो अब अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

इस वायरल वीडियो ने स्वास्थ्य विभाग के भीतर भी सुगबुगाहट तेज कर दी है। हालांकि, वीडियो वायरल होने और "शराब" वाली टिप्पणी को लेकर अब तक सिविल सर्जन कार्यालय या जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फिलहाल, यह वीडियो गोपालगंज के साथ-साथ पूरे प्रदेश में चर्चा बटोर रहा है।

नमो नारायण की रिपोर्ट