LATEST NEWS

  • कैमूर में 'हम' पार्टी की गरीब चौपाल यात्रा: राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन के समक्ष जुटी भारी भीड़, महिलाओं की रही खास भागीदारी
  • कैमूर में 'हम' पार्टी की गरीब चौपाल यात्रा: राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन के समक्ष जुटी भारी भीड़,

  • Shastri Nagar Sabji Mandi Fire
  • Patna Fire Incident: शास्त्री नगर सब्जी मंडी में अगलगी से लाखों का नुकसान, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  • प्रभारी मंत्री विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश, 15 अक्टूबर से बालू घाटों के संचालन शुरू होते ही 24 घंटे करे सख्त निगरानी
  • प्रभारी मंत्री विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश, 15 अक्टूबर से बालू घाटों के संचालन शुरू होते ही

  • गया में अवैध देशी शराब की बड़ी खेप बरामद, झारखंड का चालक गिरफ्तार
  • गया में अवैध देशी शराब की बड़ी खेप बरामद, झारखंड का चालक गिरफ्तार

  • अमृत भारत स्टेशन योजना: पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने किया एकमा स्टेशन का निरीक्षण, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयसीमा बनाए रखने का दिए निर्देश
  • अमृत भारत स्टेशन योजना: पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने किया एकमा स्टेशन का निरीक्षण, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता

Bihar News : गोपालगंज में युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल, एसपी ने कहा-दोषियों पर होगी कार्रवाई

Bihar News : गोपालगंज में युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिय

GOPALGANJ : जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक युवक से धर्म पूछकर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नगर थाना क्षेत्र के नोनिया टोली निवासी बिगू कुमार शाह उर्फ विपुल कुमार साहनी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित बिगू का आरोप है कि बीते दिन वह बाईपास सड़क के पास मौजूद था, तभी अचानक 8 से 10 लोगों ने उसे जबरन उठाया और नगर थाना क्षेत्र के फतहा गांव ले गए। वहां पर आरोपियों ने उससे उसका धर्म पूछा और धर्म के नाम पर उसकी बेरहमी से पिटाई की। 

बिगू का कहना है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। पीड़ित की शिकायत पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अवधेश दीक्षित ने घटनास्थल फतहा दरगाह का निरीक्षण किया। 

Diarch GO

उन्होंने इस पूरे मामले में पीड़ित आवेदक बिगू कुमार, निवासी चितु टोला थाना थावे से मिलकर घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा है कि वायरल वीडियो में शामिल लोगों की पहचान कर ली गई है और सभी की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी। 

साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस की जांच में सहयोग करें। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश जारी है।

NSIT
Nsmch

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट