LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

Dog bite:पालतू कुत्ता ने ही कर दी खौफनाक हरकत, मालिक का कान काटकर घायल किया, अस्पताल में भर्ती

Dog bite:वफादारी और प्यार के प्रतीक माने जाने वाले पालतू कुत्ते ने यहां एक ऐसा खौफनाक रूप दिखाया कि मोहल्ला दंग रह गया।...

pet dog did a terrible thing
पालतू कुत्ता ने ही कर दी खौफनाक हरकत- फोटो : social Media

Dog bite:वफादारी और प्यार के प्रतीक माने जाने वाले पालतू कुत्ते ने यहां एक ऐसा खौफनाक रूप दिखाया कि मोहल्ला दंग रह गया। अरार मोहल्ले में सोमवार को हुए इस चौंकाने वाले हादसे में पालतू कुत्ते ने अपने ही मालिक पर हमला कर दिया और उसका कान काटकर अलग कर दिया। खून से लथपथ मालिक कटे कान को हाथ में लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया।

घायल युवक की पहचान संदीप कुमार के रूप में हुई है। संदीप ने बताया कि उनका पालतू कुत्ता घर के नीचे किसी दूसरे कुत्ते से भिड़ गया था। यह देखकर उन्होंने अपने कुत्ते को बचाने की कोशिश की और उसे गोद में उठाकर घर की ओर ले जाने लगे। लेकिन उसी दौरान कुत्ते ने अचानक उन पर हमला कर दिया। संदीप को संभलने का मौका भी नहीं मिला और उसने उनके कान पर इतनी जोर से काटा कि कान का हिस्सा अलग हो गया।

Diarch GO

घटना के तुरंत बाद परिवार और आसपास के लोगों ने संदीप को अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर दानिश अहमद ने बताया कि मरीज का कान गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त है। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर उपचार और प्लास्टिक सर्जरी की संभावना से कान को आंशिक रूप से जोड़ा जा सकता है।

इस घटना ने इलाके के लोगों को हैरान और सहमा दिया है। मोहल्ले में चर्चा है कि कुत्ते का गुस्सा पहले से बढ़ा हुआ था, क्योंकि कुछ देर पहले ही वह दूसरे कुत्ते से भीषण लड़ाई कर चुका था। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे हालात में पालतू जानवर अस्थिर और आक्रामक हो सकते हैं, और तब वे अपने मालिक को भी पहचान नहीं पाते।

NSIT
Nsmch

फिलहाल, संदीप का इलाज जारी है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि इंसान और पालतू के बीच भरोसे की डोर कितनी मजबूत है, और गुस्से के एक पल में वह कैसे टूट सकती है।