LATEST NEWS

  • Bhojpur constable
  • Bhojpur constable: भोजपुर में खाकी पर वसूली के आरोप, वीडियो वायरल; सिपाही पर कार्रवाई के संकेत

  • Bhagalpur Event
  • Bhagalpur Event: भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह की एक झलक पाने को बेताब हुई भीड़, पुलिस

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

Bihar Crime : गोपालगंज में 30 लाख की शराब उत्पाद विभाग की टीम ने किया जब्त, पूर्व मुखिया के बेटे सहित दो को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : गोपालगंज में उत्पाद विभाग की टीम ने एक बड़ी और सुनियोजित कार्रवाई करते हुए मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहे शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime : गोपालगंज में 30 लाख की शराब उत्पाद विभाग की टी
30 लाख की शराब बरामद - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहे शराब तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। मुर्गी फार्म में छापेमारी कर करीब 30 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद की गई है। इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक पूर्व मुखिया का पुत्र भी शामिल बताया जा रहा है। उत्पाद विभाग अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुट गया है। 

उधर उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा को मिले गुप्त सूचना के आधार पर थावे थाना क्षेत्र के धतीवना चंवर स्थित एक मुर्गी फार्म पर देर रात छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान फार्म परिसर में बने निर्माणाधीन ढांचे और गोदामनुमा हिस्सों से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई।

छापेमारी के दौरान कुल 2006 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। अधिकारियों के अनुसार बरामद शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 30 लाख रुपये है। कार्रवाई के दौरान मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान थावे थाना क्षेत्र के लछवार गांव निवासी अविनाश सिंह और महमदपुर थाना क्षेत्र के राजेंद्र सहनी के रूप में हुई है।

उत्पाद विभाग की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार अविनाश सिंह स्थानीय स्तर पर प्रभावशाली परिवार से जुड़ा हुआ है और वह एक पूर्व मुखिया का पुत्र है। इस खुलासे के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है। उत्पाद विभाग का मानना है कि यह सिर्फ शराब की एक खेप नहीं, बल्कि एक संगठित तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। इसलिए अब जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि शराब कहां से लाई जा रही थी, किन रास्तों से इसकी आपूर्ति हो रही थी और किन-किन क्षेत्रों में इसकी सप्लाई की जाती थी। गोपालगंज में हुई यह कार्रवाई न केवल शराब तस्करों के लिए बड़ा झटका है, बल्कि यह संदेश भी है कि कानून से बच निकलना आसान नहीं होगा। विभाग का दावा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

NSIT
Nsmch

नमो नारायण की रिपोर्ट